केजीएमयू के कर्मचारियों में खुशी की लहर
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए लंबे समय से कर्मचारी परिषद के लिए सेवा, वेतन, पदोन्नति एवं अन्य लंबित मामलों के समाधान के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। ये बातें कर्मचारी परिषद,अध्यक्ष विकास सिंह और महामंत्री, अनिल कुमार ने कही।
उन्होंने बताया लंबित इस विषय पर कर्मचारी परिषद ने प्रशासनिक स्तर पर निरंतर और प्रभावी ढंग से पक्ष रखा। इस महत्वपूर्ण प्रगति से पात्र कर्मचारियों को नियमानुसार लाभ प्राप्त होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
सालों से कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विकास सिंह एवं महामंत्री अनिल कुमार ने इस उपलब्धि पर समस्त कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे कर्मचारियों के अधिकारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
