महाकुंभ मेला के सफल आयोजन पर पर्यटनकर्मी सम्मानित

महाकुंभ ने सनातन संस्कृति की अखंड धारा से जोड़े रखा: जयवीर सिंह

महाकुंभ मेला के सफल आयोजन पर पर्यटनकर्मी सम्मानित

  • महाकुंभ यादगार यादें और अद्वितीय अनुभव देकर गया: प्रमुख सचिव

लखनऊ। प्रदेश पर्यटन विभाग ने प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 के सफल आयोजन में उत्कृष्ट योगदान के लिए पर्यटन विभाग, यूपीएसटीडीसी (पर्यटन निगम) और पर्यटन पुलिस बल के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) में आयोजित आज विशेष कार्यक्रम में माननीय मंत्री जयवीर सिंह ने उत्कृष्ट योगदान के लिए कनिष्ठ से वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य को सम्मानित किया। उप्र. के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अपने संबोधन में प्रयागराज महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन के लिए प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम को विशेष आभार व्यक्त किया। 

विशेष सचिव ईशा प्रिया और निदेशक पर्यटन प्रखर मिश्रा और पर्यटन निदेशालय के सभी कर्मचारियों की उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की। उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) और पर्यटन पुलिस बल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। श्री सिंह ने प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा, दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सनातन पर्व महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन में सभी का योगदान रहा है। भारत और चीन की आबादी के बाद महाकुंभ में जिस तरह 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का प्रयागराज में आना हुआ, वह स्वयं में अकल्पनीय है। महाकुंभ ऐसा आयोजन था जिसने भारत को सनातन संस्कृति की अखंड धारा से जोड़े रखा। 

आधुनिक तकनीक के साथ एकता के सन्देश ने महान आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई। प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश कुमार मेश्राम ने सम्मान समारोह में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए पर्यटन विभाग, यूपीएसटीडीसी कर्मियों और पर्यटन पुलिस बल को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, महाकुंभ यादगार यादें और अद्वितीय अनुभव देकर गया है।

प्रबंधन के गुर और चुनौतियों से सामना करना भी सिखाया। कुम्भ क्षेत्र आगंतुकों के अपने कर्मों की छाया से उबरने का स्थल बना। विश्व इस अद्भुत आयोजन का साक्षी बना। पर्यटन मंत्री के मार्गदर्शन में महा आयोजन का सफलतापूर्वक संपन्न होना हमारे लिए गर्व की बात है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

फिरोजाबाद में बाउंड्री के अंदर दो शव पड़े मिले फिरोजाबाद में बाउंड्री के अंदर दो शव पड़े मिले
फिरोजाबाद । थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार को एक बाउंड्री के अंदर दो युवकों के शव पड़े मिले है। जहरीले...
आज भोपाल-इंदौर में बदला रहेगा मौसम, चलेगी आंधी
कोटा में मंत्री मदन दिलावर के जन्मदिन पर सेवा कार्यों की चार दिवसीय श्रंखला शुरू
गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी
जगन्नाथ मंदिर विवाद पर बोले दिलीप घोष ‘दलबदलुओं से समझौता नहीं करूंगा
पाकिस्तान के हमलों को भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया विफल
महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले काे जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने  किया नमन