गौवंश के तीन कटे सिर मिले, हिन्दू संगठनों ने सड़क पर रखकर लगाया जाम
By Mahi Khan
On
सहारनपुर। सहारनपुर में सरसावा थाना क्षेत्र के पिलखनी में मंगलवार को गौवंश के तीन कटे सिर मिलने से हंगामा मच गया। विरोध में उतरे हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कटे सरों को राधा स्वामी आश्रम के पास रोड पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाने की कौशिक की। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरसावा पुलिस पर ही आरोप लगाते हुए मौके पर बडे अधिकारियों के आने पर जाम खोलने की बात कही। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता विश्व सिंह कांबोज ने पुलिस पर गौतस्करों से मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि सरसावा क्षेत्र में लगातार गौकशी की शिकायत मिल रही है लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।
About The Author
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 May 2025 11:45:32
रांची । झारखंड एक बार फिर से तपने लगा है। राज्य के पलामू जिला में तापमान 40 डिग्री पहुंच गया...
टिप्पणियां