नगर निगम के आरआर विभाग की दीवार गिरी
कई गाड़ियां मलबे के नीचे दबीं
By Harshit
On
लखनऊ। नगर निगम के आर आर विभाग की 20 फीट लंबी दीवार अचानक गिर गई है। मलबे के नीचे कई गाड़ियां दबी हैं। सूचना के बाद मौके पर नगर निगम के कई अधिकारी पहुंचे हैं। दीवार गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक़ घटना गोमतीनगर के जोन चार की है। सीवर लाइन की पाइप लीक है। इसके कारण पानी का रिसाव हो रहा है। पूरी दीवार में नमी पकड़ ली थी। लोगों का कहना है कि कई दिनों से दीवार गिरने की स्थिति में थी, गिर गई। इस दौरान चार बाइक और एक साइकिल दब कर क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 May 2025 11:45:32
रांची । झारखंड एक बार फिर से तपने लगा है। राज्य के पलामू जिला में तापमान 40 डिग्री पहुंच गया...
टिप्पणियां