जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही
By Harshit
On
लखनऊ। उतरठिया व्यापार मंडल की ओर से रविवार को 'मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पद यात्रा निकाली गई। उतरठिया बाजार में निकाली गई पदयात्रा के जरिए व्यापारियों 20 मई को राष्ट्रहित में शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया।
व्यापारियों ने 'जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही और 'पहले मतदान, फिर जलपान का नारा लगाते हुए पूरे बाजार में स्टिकर भी लगाये। इस दौरान उतरठिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना, महिला अध्यक्ष वीनू मिश्रा, संरक्षक सत्येंद्र सिंह, श्याम साहू, चंदन गुप्ता ,बृजपाल सिंह, विजय श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में व्यापारी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Tags: lucknow
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 Jul 2025 14:31:19
शिमला। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बुधवार सुबह से बादल छाए हैं। हालांकि बीती रात कुछ जगह हल्की से...
टिप्पणियां