फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष बने सुनील,अशोक महामंत्री
लखनऊ। फार्मासिस्ट फेडरेशन के चुनाव में अध्यक्ष सुनील यादव और अशोक महामंत्री निर्वाचित किये गये। शनिवार को फार्मेसिस्ट फेडरेशन उप्र के प्रांतीय अधिवेशन में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुनील यादव, महामंत्री पद पर अशोक कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जेपी नायक, उपाध्यक्ष पद पर राजेश सिंह, विद्याधर पाठक, शिव करन यादव, संगठन मंत्री पद पर आरपी सिंह विसेन, संयुक्त मंत्री पद पर विवेक पाल, कोषाध्यक्ष पद पर सत्य प्रकाश संप्रेक्षक पद पर सचिन मित्तल निर्विरोध निर्वाचित हुए। सर्वसम्मति से केके सचान, शिव प्रसाद, किरन सिंह को संरक्षक चुना गया। वहीं निर्वाचन चुनाव अधिकारी अमरपाल सिंह, आरके मिश्रा, जेपी गौड़ द्वारा संपन्न किया गया।
जय सिंह सचान को सेवानिवृत्त विंग का अध्यक्ष, ओपी सिंह को महामंत्री , नवी मोहम्मद को उपाध्यक्ष आदेश कृष्ण को यूथ फेडरेशन का अध्यक्ष, उपेंद्र को संरक्षक, देवेंद्र सिंह को महासचिव, वैज्ञानिक समिति के केंद्रीय शाखा का चेयरमैन प्रो हरलोकेश नारायन एम्स नई दिल्ली, प्रदेश शाखा के चेयरमैन पद पर प्रो डॉ संजय यादव को नामित किया गया। साथ ही वैज्ञानिक समिति का अन्य राज्यों में विस्तार किया गया। अधिवेशन के प्रथम सत्र में डॉ अजय शुक्ला प्रोफेसर अवध यूनिवर्सिटी ने बढ़ते तापमान में दवाओं की सुरक्षा प्रबंधन, प्रो संजय यादव, प्रो. शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी ने फामेर्सी का भविष्य और स्टोर मैनेजमेंट, डॉ चंदन प्रधानाचार्य ने औषधियों की संरचना विषय पर व्याख्यान दिया। अधिवेशन में डॉ अजय शुक्ला के रिसर्च और विभिन्न जर्नल में छपे हुए आर्टिकल को देखते हुए उन्हें युवा वैज्ञानिक अन्वेषक की उपाधि प्रदान किया गया । जनपद शाखा बाराबंकी को सबसे उत्कृष्ट शाखा की उपाधि दी गई। सुनील यादव ने बताया कि सभी विधाओं के फार्मेसिस्टो में एकता स्थापित करने संघों को मजबूत करने के लिए फेडरेशन कार्य करेगा।
फार्मेसिस्टो का ज्ञान बढाने के लिए नियमित वैज्ञानिक सेमिनार होंगे। इसी क्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हरद्वारी लाल राज द्वारा पद और संविधान की शपथ दिलाई गई। अधिवेशन के आयोजक जनपद शाखा अयोध्या के अध्यक्ष एसपी चौधरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया।
टिप्पणियां