तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में दो की मौत
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक से भिड़ंत में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया।
सीओ विनय गौतम ने बुधवार को बताया कि ग्राम दामोदरपुर निवासी रामपूजन (50) 'अमित कंप्यूटर' नाम से मुसवा सरेया में जन सुविधा केंद्र की दुकान चलते थे। रामपूजन साइकिल से अपनी दुकान जा रहे थे।
तभी कादीपुर-दोस्तपुर रोड पर सरैया बाजार के पास तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में रामपूजन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार अनुराग (20) निवासी मसरैया मुस्तफाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, रास्ते में ही अनुराग ने भी दम तोड़ दिया।
मृतक रामपूजन के छोटे भाई दिलीप कुमार निषाद ने बताया कि उनके भाई दुकान जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में टक्कर मारने वाली बाइक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
