ट्रैक मेंटेनर कैडर की पदोन्नति पर फोकस किया जायेगा: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

इनके कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन हो: रेलवे बोर्ड सदस्य विवेक गुप्ता

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

ट्रैक मेंटेनर सुरक्षित व सुचारु रेल परिचालन की रीढ़ हैं: जीएम राजेश कुमार पांडेय

  • रेलवे ट्रैक मेंटेनर्स की हर समस्या के लिये एआईआरएफ तत्पर: शिव गोपाल मिश्र

लखनऊ। ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन (एआईआरएफ) के तत्वावधान में रेलवे की सबसे  महत्वपूर्ण और दिन रात, चौबीस घंटे कार्य करने वाली कोटि, रेलवे ट्रैक मेंटेनरों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिये अखिल भारतीय ट्रैक मेन्टेनर्स सम्मेलन का आयोजन बुधवार को नयी दिल्ली के ताल कटोरा इन्डोर स्टेडियम मे आयोजित हुआ। देश के विभिन्न जोनों एवं मंडलों से आए  तीन हजार से अधिक ट्रैक मेंटेनर्स प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

मुख्य अतिथि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सदस्य इन्फ्रास्ट्रक्चर विवेक कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक उत्तर रेलवे राजेश कुमार पान्डेय इस दौरान मुख्यालय व दिल्ली मंडल के अन्य अधिकारी भी इस मौके पर उपस्थित रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए रेल मंत्री ने ट्रैक मेंटेनरों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी सुरक्षा, कार्य परिस्थितियों और कल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता, कार्यस्थल पर बेहतर सुरक्षा उपायों तथा संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया। रेल मंत्री ने ट्रैक मेन्टेनर कैडर की पदोन्नति पर भी ध्यान दिये जाने का आश्वासन दिया।

आईटीआई छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, आईजीआरएस में शिकायत दर्ज  ये खबर भी पढ़े : आईटीआई छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, आईजीआरएस में शिकायत दर्ज

रेलवे बोर्ड के सदस्य विवेक गुप्ता ने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन तथा नियमित निरीक्षण को सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जीएम एनआर राजेश कुमार पान्डेय ने रेलवे ट्रैक मेंटेनरों से संबंधित मुद्दों पर कहा कि ट्रैक मेंटेनर सुरक्षित व सुचारु रेल परिचालन की रीढ़ हैं।

90 साल पुराना स्कूल बंद करने के विरोध में प्रदर्शन, बच्चों और टीचर्स ने की नारेबाजी  ये खबर भी पढ़े : 90 साल पुराना स्कूल बंद करने के विरोध में प्रदर्शन, बच्चों और टीचर्स ने की नारेबाजी

एआईआरएफ महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने ट्रैक मेंटेनरों की कठिन एवं चुनौतीपूर्ण कार्य परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए उनकी प्रमुख मांगों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों,चिकित्सा सुविधाएं, विश्राम व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया। सम्मेलन का संचालन दिल्ली मंडल के मंडल मंत्री अनूप शर्मा व धन्यवाद ज्ञापन नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन के अध्यक्ष एस के त्यागी ने किया।

  देवरिया में विश्व साइकिल दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ में शामिल हुए कई खिलाडी ये खबर भी पढ़े :  देवरिया में विश्व साइकिल दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ में शामिल हुए कई खिलाडी

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गुजराती गायिका किंजल व अभिनेत्री मोनल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल

उज्जैन। प्रसिद्ध गुजराती गायिका किंजल दवे और फिल्म अभिनेत्री मोनल गज्जर ने रविवार तड़के मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचकर विश्व...
राज्य  मध्य प्रदेश 
गुजराती गायिका किंजल व अभिनेत्री मोनल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल

गुजरात के सूरत में ईटीपी प्लांट की टंकी में उतरे 4 सफाई कर्मियों की मौत

सूरत। गुजरात के सूरत शहर के खांड बाजार क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां की चौर्यासी डेयरी...
राष्ट्रीय  राज्य  गुजरात 
गुजरात के सूरत में ईटीपी प्लांट की टंकी में उतरे 4 सफाई कर्मियों की मौत

"नशामुक्त छत्तीसगढ़" अभियान के तहत अंतर्राज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार, 16 किलो से अधिक गांजा बरामद

रायपुर। रायपुर पुलिस द्वारा "नशामुक्त छत्तीसगढ़" विजन के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना टिकरापारा पुलिस को एक...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
"नशामुक्त छत्तीसगढ़" अभियान के तहत अंतर्राज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार, 16 किलो से अधिक गांजा बरामद

रायगढ़: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क के...
छत्तीसगढ़ 
रायगढ़: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

मोदी सरकार की उपलब्धियां प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : पंकज चौधरी

कानपुर। मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण के रहे हैं। इन उपलब्धियों को समाज के प्रबुद्ध वर्ग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार की उपलब्धियां प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : पंकज चौधरी

उत्तर प्रदेश

उत्कर्ष चौधरी ने बढ़ाया मानः जेईइ मेन्स में 99.61 परसेंटाइल के बाद जी एडवांस्ड में मिली सफलता

बस्ती - शहर के खौरहवा मोहल्ला निवासी शिक्षक अजय प्रताप चौधरी व शिक्षिका कविता चौधरी के बड़े पुत्र उत्कर्ष चौधरी...
उत्तर प्रदेश 
उत्कर्ष चौधरी ने बढ़ाया मानः जेईइ मेन्स में 99.61 परसेंटाइल के बाद जी एडवांस्ड में मिली सफलता

होम्योपैथी ,एलोपैथिक मेडिकल कैंप व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

बस्ती - वामा सारथी की अध्यक्षा पत्नी पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी लाइन प्रदीप कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
होम्योपैथी ,एलोपैथिक मेडिकल कैंप व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

संविदा कर्मियों का कोड लाक, ड्राइंविग लाइसेंस बनवाने के लिये भटक रहे है लोग

बस्ती - आरटीओ विभाग में संविदा कर्मचारियों का कोड लाक हो जाने के कारण लोगों को ड्राइंविग लाइसेंस बनवाने के...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों का कोड लाक, ड्राइंविग लाइसेंस बनवाने के लिये भटक रहे है लोग