देवरिया में विश्व साइकिल दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ में शामिल हुए कई खिलाडी
UP,DEORIA,WORLD,BICYCLE,DAY,PR
देवरिया । विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में जनपद देवरिया के रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों के साथ साइकिल चलाकर आयोजन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम और खेल गतिविधियां स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक हैं। साइकिलिंग एक ऐसा माध्यम है, जो स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।
इस मौके पर खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षक सत्येंद्र कुमार, गिरीश सिंह, शकील अहमद, दिवाकर मणि त्रिपाठी, अवधेश यादव, विजय पाल, लालू सिंह यादव, पूजा सिंह, शालिनी शर्मा समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।
जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने नियमित खेल गतिविधियों को अपनाने तथा स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।
