नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन सम्मिलित हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाए : रामभद्राचार्य

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

लखनऊ। नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पंचम दिवस भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त कर कथा श्रवण किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधान परिषद सदस्य इंजी. अवनीश कुमार सिंह, पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस दिवाकर त्रिपाठी, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजक मंडल की ओर से विधायक डा. नीरज बोरा ने रक्षा मंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में चल रही श्रीराम कथा में पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने श्रीराम-जानकी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया तथा भक्ति की महिमा का विस्तार से प्रतिपादन किया। उन्होंने कहा कि संत वही है जिसके चरणों में बैठकर मनुष्य की समस्याओं का अंत हो जाए। संत समाज को दिशा देने, जीवन में शांति स्थापित करने और ईश्वर से जोड़ने का कार्य करते हैं।

सीएसआर निधि से शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास को मिले प्राथमिकता : डीएम ये खबर भी पढ़े : सीएसआर निधि से शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास को मिले प्राथमिकता : डीएम

रामभद्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यकाल में ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। उन्होंने कहा कि यदि यह अभियान दो दिन और चलता तो पाक अधिकृत कश्मीर भारत में मिल जाता। उन्होंने बताया कि भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने दीक्षा के समय उनसे गुरु दक्षिणा देने की इच्छा व्यक्त की थी, तब उन्होंने कहा था कि उन्हें पाक अधिकृत कश्मीर पुनः भारत में चाहिए।

रक्षामंत्री की ओर संकेत करते हुए रामभद्राचार्य ने कहा कि आप क्षत्रिय हैं और राष्ट्र की रक्षा का दायित्व आपके कंधों पर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2029 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी और राजनाथ सिंह पुनः रक्षा मंत्री के रूप में राष्ट्र की सेवा करेंगे। उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने तथा रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किए जाने की मांग भी उठाई।

लगभग 376 ग्रंथों के रचयिता रामभद्राचार्य ने कहा कि उन्हें ऋग्वेद से लेकर हनुमान चालीसा तक लगभग डेढ़ लाख पृष्ठ कंठस्थ हैं किंतु रामचरितमानस जैसा ग्रंथ उन्हें कहीं दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की अवधारणा मानस में समाहित है और राम राष्ट्र के मंगल के प्रतीक हैं।

अपने संबोधन में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वे पिछले 30-32 वर्षों से जगद्गुरु रामभद्राचार्य को जानते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्मरण शक्ति और विलक्षण प्रतिभा उन्होंने विश्व में कहीं नहीं देखी। यह सामान्य साधना का परिणाम नहीं बल्कि परमात्मा की विशेष कृपा का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के लिए ऐसा अधिनियम पारित कराया था जिसके अंतर्गत जगद्गुरु रामभद्राचार्य को आजीवन कुलाधिपति बनाया गया। यह अपने प्रकार का देश का पहला निर्णय था।

राजनाथ सिंह ने कहा कि आध्यात्मिक व्यक्ति वही होता है जिसका मन बड़ा होता है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पंक्तियों को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।उन्होंने कहा कि बड़े मन की यही विशेषता उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य में देखी है। उन्होंने यह भी कहा कि जगद्गुरु ने जब-जब उन्हें आशीर्वाद दिया वह आशीर्वाद पूर्ण हुआ।

मीडिया प्रभारी डॉ. एस.के. गोपाल ने बताया कि शनिवार को श्रीराम कथा के षष्ठ दिवस की कथा सायं 5 बजे से आरंभ होगी। कथा स्थल पर मारवाड़ी युवा मंच द्वारा जल सेवा, एकल अभियान द्वारा पंडाल व्यवस्था तथा श्याम प्रेमी संघ ट्रस्ट, उत्सव, बोरा फाउण्डेशन, इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन सहित विभिन्न संस्थाओं के स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाओं का संचालन संभाला।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों तथा विद्यालयों की मेस एवं कैंटीनों में अमानक खाद्य...
मध्य प्रदेश 
 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

नई दिल्ली। पिछले 25 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका...
राष्ट्रीय 
मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर मंतर से हटाकर और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में शिफ्ट...
राष्ट्रीय 
25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...

बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) बहराइच के नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। भारत सरकार के सहयोग से खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद बहराइच में 22 जुलाई से...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी