मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा 21 जून तक पखवाड़ा कार्यक्रमों का आयोजन करेगी
जम्मू। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों के तहत पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसी कड़ी में त्रिकुटा नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह अभियान सेवा, सुशासन और विकास के 12 वर्षों को जनता तक पहुंचाने का माध्यम है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।
