पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

आईजी अजय कुमार मिश्रा ने भर्ती परीक्षा तैयारियों का लिया जायजा

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र अजय कुमार मिश्रा ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में परीक्षा की सुरक्षा, पारदर्शिता और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

जानकारी दी गई कि जनपद में 8 जून से 10 जून 2026 तक आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें प्रत्येक पाली में 5,808 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। आईजी अजय कुमार मिश्रा ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने उड़नदस्तों को सक्रिय रखते हुए परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन बनाने पर जोर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि परीक्षा की गोपनीयता भंग करने या अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय सहित सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं जिला नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। पीआरवी-112 तथा अभिसूचना इकाइयों को भी पूरी तरह सतर्क रहने के लिए कहा गया। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास जाम की स्थिति न बनने दी जाए और अभ्यर्थियों को समय पर केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने भरोसा दिलाया कि पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम परीक्षा को सुरक्षित, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। समीक्षा बैठक में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

पौधे सिर्फ़ प्लांट नहीं,ऑक्सीजन प्लांट हैं : डॉ.सूर्यकान्त ये खबर भी पढ़े : पौधे सिर्फ़ प्लांट नहीं,ऑक्सीजन प्लांट हैं : डॉ.सूर्यकान्त

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

गुजरात के सूरत में ईटीपी प्लांट की टंकी में उतरे 4 सफाई कर्मियों की मौत

सूरत। गुजरात के सूरत शहर के खांड बाजार क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां की चौर्यासी डेयरी...
राष्ट्रीय  राज्य  गुजरात 
गुजरात के सूरत में ईटीपी प्लांट की टंकी में उतरे 4 सफाई कर्मियों की मौत

"नशामुक्त छत्तीसगढ़" अभियान के तहत अंतर्राज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार, 16 किलो से अधिक गांजा बरामद

रायपुर। रायपुर पुलिस द्वारा "नशामुक्त छत्तीसगढ़" विजन के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना टिकरापारा पुलिस को एक...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
"नशामुक्त छत्तीसगढ़" अभियान के तहत अंतर्राज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार, 16 किलो से अधिक गांजा बरामद

रायगढ़: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क के...
छत्तीसगढ़ 
रायगढ़: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

मोदी सरकार की उपलब्धियां प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : पंकज चौधरी

कानपुर। मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण के रहे हैं। इन उपलब्धियों को समाज के प्रबुद्ध वर्ग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार की उपलब्धियां प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : पंकज चौधरी

भागलपुर: तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, मुआवजे की मांग

भागलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।...
बिहार 
भागलपुर: तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, मुआवजे की मांग

उत्तर प्रदेश

मोदी सरकार की उपलब्धियां प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : पंकज चौधरी

कानपुर। मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण के रहे हैं। इन उपलब्धियों को समाज के प्रबुद्ध वर्ग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार की उपलब्धियां प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : पंकज चौधरी

उत्कर्ष चौधरी ने बढ़ाया मानः जेईइ मेन्स में 99.61 परसेंटाइल के बाद जी एडवांस्ड में मिली सफलता

बस्ती - शहर के खौरहवा मोहल्ला निवासी शिक्षक अजय प्रताप चौधरी व शिक्षिका कविता चौधरी के बड़े पुत्र उत्कर्ष चौधरी...
उत्तर प्रदेश 
उत्कर्ष चौधरी ने बढ़ाया मानः जेईइ मेन्स में 99.61 परसेंटाइल के बाद जी एडवांस्ड में मिली सफलता

होम्योपैथी ,एलोपैथिक मेडिकल कैंप व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

बस्ती - वामा सारथी की अध्यक्षा पत्नी पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी लाइन प्रदीप कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
होम्योपैथी ,एलोपैथिक मेडिकल कैंप व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

संविदा कर्मियों का कोड लाक, ड्राइंविग लाइसेंस बनवाने के लिये भटक रहे है लोग

बस्ती - आरटीओ विभाग में संविदा कर्मचारियों का कोड लाक हो जाने के कारण लोगों को ड्राइंविग लाइसेंस बनवाने के...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों का कोड लाक, ड्राइंविग लाइसेंस बनवाने के लिये भटक रहे है लोग