उत्तर प्रदेश में अब छोटे उद्यमों को बड़ा बनाएगा 'आईआईएम मॉडल'

यूपीएसआरएलएम के तहत इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना को मंजूरी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

स्वयं सहायता समूहों से जुड़े उद्यमों को तकनीकी और व्यावसायिक मदद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण पर लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला उद्यमियों को तकनीकी एवं व्यवसायिक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) के अंतर्गत इन्क्यूबेशन सेंटर के शुभारंभ के लिए हरी झंडी दे दी गई है। 

केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद यह सेंटर समूह की महिलाओं द्वारा संचालित एवं स्थापित उद्यमों को मजबूत करने, उनका विस्तार करने तथा बाजार से जोड़ने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगा।

मारपीट व हत्या का प्रयास करने के मामले में दो अ​भियुक्त गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : मारपीट व हत्या का प्रयास करने के मामले में दो अ​भियुक्त गिरफ्तार

इन्क्यूबेशन सेंटर को आईआईएम लखनऊ का तकनीकी सहयोग मिलेगा। इसके माध्यम से महिला उद्यमियों को बिजनेस प्लान, उत्पाद विकास, गुणवत्ता, ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग, वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल तकनीक, बाजार संपर्क एवं उद्यम विस्तार जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञ मार्गदर्शन और मेंटरिंग उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, संभावनाशील उद्यमों को विशेषज्ञों, वित्तीय संस्थानों एवं बाजार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि यह इन्क्यूबेशन सेंटर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को उद्यम की पहचान एवं स्थापना से लेकर उसके सुदृढ़ीकरण, विस्तार और बाजार तक पहुंच बनाने में सहयोग देगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिला उद्यमियों को केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रखते हुए उनके वास्तविक व्यवसाय की जरूरतों के अनुरूप तकनीकी एवं व्यवसायिक सहयोग उपलब्ध कराना है।

मिशन निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अब केवल आजीविका गतिविधियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बड़ी संख्या में अपने उद्यम स्थापित कर रही हैं। इन्क्यूबेशन सेंटर इन उद्यमों को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन, विशेषज्ञ सहयोग और बाजार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आईआईएम लखनऊ के सहयोग से ग्रामीण महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय को व्यवस्थित एवं विस्तार योग्य बनाने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस पहल से गांव की समूह की महिलाओं के छोटे उद्यमों को मजबूत व्यवसाय में बदलने और उनकी आय एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

लोहिया संस्थान: ईसीएमओ को बताया गया उपचार का तरीका

लखनऊ। लोहिया संस्थान में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को ईसीएमओ उपचार की अवधारणा, मरीज के चयन, उपचार प्रबंधन, रक्तस्राव एवं रक्त...
उत्तर प्रदेश 
लोहिया संस्थान: ईसीएमओ को बताया गया उपचार का तरीका

रसोइयों का बढ़ेगा मानदेय, मिलेगा कैशलेस इलाज 

लखनऊ। चुनावी मौसम में प्रदेश सरकार सभी को खुश करने में लगी है। इसी कड़ी में रसोईयों को भी मानदेय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रसोइयों का बढ़ेगा मानदेय, मिलेगा कैशलेस इलाज 

लोहिया संस्थान में पीआईसीसी लाइन पर हुई कार्यशाला

लखनऊ। लोहिया संस्थान के क्लिनिकल हेमेटोलॉजी विभाग की ओर से पीआईसीसी लाइन के उपयोग और सुरक्षित प्रक्रिया व प्रबंधन पर...
उत्तर प्रदेश 
लोहिया संस्थान में पीआईसीसी लाइन पर हुई कार्यशाला

परमार्थ गंगा तट पर मानसून के आगमन की दिखी दिव्य धारा

ऋषिकेश। मानसून का आगमन भारतीय सनातन संस्कृति में प्रकृति के पुनर्जागरण, जल की पवित्रता और जीवन के नवसंचार का उत्सव...
उत्तराखंड 
परमार्थ गंगा तट पर मानसून के आगमन की दिखी दिव्य धारा

कैंसर संस्थान में अब ‘लिक्विड बेस्ड साइटोलॉजी’ जांच सुविधा शुरू

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान के पैथोलॉजी विभाग में शनिवार को महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की शुरूआती पहचान...