हमीरपुर में बच्चों के साथ जमीन पर बैठे विधायक, मिड डे मील का लिया स्वाद

कंपोजिट स्कूल के औचक निरीक्षण में पढ़ाई, साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता परखी; बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने शुक्रवार को विकासखंड मौदहा अंतर्गत ग्राम पंचायत पारा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट विद्यालय) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पठन-पाठन, मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया गया। मासूम बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर उन्होंने भोजन खाया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने विद्यालय में बच्चों के साथ संवाद किया तथा मध्याह्न भोजन स्वयं बच्चों के साथ बैठकर ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता एवं स्वाद की जानकारी ली। भोजन निर्धारित मीनू के अनुसार तैयार किया गया था तथा गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पढ़ाई, भोजन एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विधायक द्वारा विद्यालय परिसर, किचन शेड, शौचालय एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया।

राम मंदिर चंदा मामले पर कांग्रेस का बड़ा सवाल, राजेंद्र पाल गौतम बोले- बंद लिफाफे की SIT रिपोर्ट लीक कैसे हुई? ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर चंदा मामले पर कांग्रेस का बड़ा सवाल, राजेंद्र पाल गौतम बोले- बंद लिफाफे की SIT रिपोर्ट लीक कैसे हुई?

उन्होंने विद्यालय स्टाॅफ को मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने, निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने तथा विद्यालय परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए आवश्यक प्रयास किए जाए। विधायक ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा, पोषण एवं मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहतर बनाए रखने के लिए औचक निरीक्षण का क्रम आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने विद्यालय स्टाॅफ से पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मौसम 22 अगस्त: आज 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 अगस्त 2026: देश में मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 अगस्त: आज 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

राजस्थान शहरी निकाय चुनाव: राज्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

जयपुर। आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को सरकारी सचिवालय परिसर स्थित राज्य चुनाव...
राजस्थान 
राजस्थान शहरी निकाय चुनाव: राज्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

आज का राशिफल : 22 अगस्त, इनके मनोरथ सिद्घ होंगे

मेष- दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 22 अगस्त, इनके मनोरथ सिद्घ होंगे

इंदौर में होटल सयाजी की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रसिद्ध होटल सयाजी में खाद्य प्रशासन द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान मिली...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में होटल सयाजी की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

एमपी-यूपी में 2000 मेगावॉट बिजली खरीद पर हुआ समझौता

भोपाल। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश ने अपनी अलग-अलग मौसमी विद्युत मांग का लाभ उठाते हुए बिजली संसाधनों के बेहतर...
मध्य प्रदेश 
एमपी-यूपी में 2000 मेगावॉट बिजली खरीद पर हुआ समझौता

उत्तर प्रदेश

हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित देवर देवा...
उत्तर प्रदेश 
हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

फिरोजाबाद, जनपद में चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने एक त्रि विभागीय टीम का गठन...
उत्तर प्रदेश 
चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल और लाठीचार्ज...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान