टिकट चेकिंग में एनईआर लखनऊ मंडल का रिकॉर्ड
By Harshit
On
लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल वित्तीय वर्ष 2023-24 के माह दिसम्बर 2023 में टिकट जांच में रु 8.94 करोड़ (आठ करोड़ चौरानबे लाख) की आय अर्जित की गयी। पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के माह दिसम्बर 2022 में टिकट जांच द्वारा रु 6.38 करोड (छ: करोड़ अड़तीस लाख)़ की आय अर्जित की गयी थी।
जो कि गत वर्ष की आय की तुलना में रु 2.56 करोड (दो करोड़ छप्पन लाख)़ अधिक है। डीआरएम आदित्य कुमार ने इस उपलब्धि के लिए वाणिज्य विभाग के समस्त टिकट जांच कर्मचारियों को बधाई देते हुये और अधिक मेहनत से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। वहीं सीनिर डीसीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि डीआरएम के निर्देशन में एससीएम सुरेश कुमार संखवार के नेतृत्व में आशातीत सफलता मिलती है।
Tags: lucknow
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
01 Jun 2025 15:42:23
फतेहाबाद। पिघलते ग्लेशियर, घटती हरियाली, बिगड़ता पर्यावरणीय संतुलन के कारण प्रकृति संरक्षण जटिल होता जा रहा है। समस्त प्राणी जगत...
टिप्पणियां