पांचों तहसीलों में हुआ मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने का परखा गया तंत्र

भूकंप-रासायनिक हादसे से निपटने को प्रशासन ने कराई मॉक ड्रिल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता

बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जनपद की पांचों तहसीलों में भूकंप, औद्योगिक रासायनिक दुर्घटना एवं अग्नि सुरक्षा से संबंधित मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से विभिन्न विभागों की तैयारियों और आपदा की स्थिति में त्वरित बचाव एवं राहत कार्यों की क्षमता को परखा गया। साथ ही आमजन और विद्यार्थियों को आपदा से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

मॉक ड्रिल सुबह 10 बजे एक साथ निर्धारित स्थलों पर आयोजित की गई। बिजनौर तहसील में विवेक विश्वविद्यालय, नूरपुर रोड, धामपुर में 100 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय, चांदपुर में गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नगीना में एमएम इंटर कॉलेज तथा नजीबाबाद में इंडियन ऑयल डिपो, आदर्शनगर को मॉक ड्रिल के लिए चयनित किया गया।

बी.एन.के.बी. पी.जी. कॉलेज में “नमो सेवा कहानियाँ” रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन ये खबर भी पढ़े : बी.एन.के.बी. पी.जी. कॉलेज में “नमो सेवा कहानियाँ” रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

WhatsApp Image 2026-09-18 at 18.59.12

अभ्यास के दौरान आपदा की स्थिति में बचाव, राहत, प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। इसमें एसडीआरएफ, होमगार्ड, एनसीसी, पीएसी, आपदा मित्र, अग्निशमन विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग समेत विभिन्न विद्यालयों, अस्पतालों, आपदा विशेषज्ञों और अन्य संबंधित संस्थाओं ने सहभागिता की। राजस्व टीमें भी मौके पर मौजूद रहीं।

मॉक ड्रिल के दौरान अधिकारियों ने संबंधित टीमों की तैयारियों का जायजा लिया और आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी/अपर जिला मजिस्ट्रेट तथा उप जिलाधिकारी सदर स्मृति मिश्रा सहित पुलिस, राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान