बी.एन.के.बी. पी.जी. कॉलेज में “नमो सेवा कहानियाँ” रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
अम्बेडकर नगर। उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित “उच्च शिक्षा सेवा संकल्प अभियान” (17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत बी.एन.के.बी. पी.जी. कॉलेज, अकबरपुर, अम्बेडकरनगर में 'नमो सेवा कहानियाँ' रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय 'छोटी कहानियाँ, बड़ा बदलाव' निर्धारित किया गया था। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व, रचनात्मक अभिव्यक्ति तथा सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के प्रति जागरूकता एवं प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ।
कार्यक्रम का संचालन संतोष वर्मा और स्वागत एवं संयोजन सुधीर मिश्रा के द्वारा किया गया।इस अवसर पर डॉ. आलोक तिवारी ने प्राचीन इतिहास से लेकर आधुनिक युग तक भारत की बौद्धिक परंपरा, भारतीय मेधा एवं युवा शक्ति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय समाज की बौद्धिक एवं ज्ञान-संपदा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, डिजिटल समावेशन, ऑनलाइन पाठ्यक्रमों तथा बदलते शैक्षिक परिवेश में तकनीकी दक्षता के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को रील मेकिंग की तकनीकों, प्रभावी कहानी कहने तथा डिजिटल माध्यमों के सार्थक उपयोग के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया।

डॉ. धनंजय मौर्य ने विद्यार्थियों की नई चीजों को सीखने, समझने और बदलती परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालने की क्षमता पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासा, सीखने की तत्परता एवं नवीन तकनीकों को अपनाने की क्षमता को रचनात्मक दिशा में विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बदलते समय में विद्यार्थियों के लिए नए ज्ञान, कौशल एवं तकनीकों को सीखना तथा उनका सकारात्मक उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए सेवा, सामाजिक सरोकार एवं सकारात्मक परिवर्तन से जुड़ी प्रेरक कहानियों को रील के माध्यम से रचनात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में युवा शक्ति, सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी तथा विकसित भारत @2047 की संकल्पना को प्रभावी रूप से अभिव्यक्त किया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा, डिजिटल कौशल, नवाचार क्षमता एवं सामाजिक संवेदनशीलता को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान किया।इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
