रक्षामंत्री की जीत के लिए ऐम.बी. क्लब सर्वेंट क्वार्टर्स मे शामिल हुए
छावनी स्थित ऐम.बी. क्लब सर्वेंट क्वार्टर्स मे लखनऊ की महापौर सुषमा खड़कवाल व उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की धर्मपत्नी नम्रता पाठक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी लखनऊ की ऐतिहासिक जीत के लिए वोट माँगने पहुँचीं
लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी लखनऊ की ऐतिहासिक जीत के लिए लखनऊ की महापौर सुषमा खड़कवाल व उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की धर्मपत्नी नम्रता पाठक सदर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतवीर सिंह राजू द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा कैंट स्थित ऐम.बी. क्लब सर्वेंट क्वार्टर्स मे शामिल हुईं।
सुषमा जी ने माननीय राजनाथ सिंह द्वारा पिछले 10 वर्षों में किए गए कार्यों को प्रमुखता से याद दिलाते हुए लखनऊ की बढ़ती चका चौंध,नयी सड़कों का निर्माण से लेकर लखनऊ में पहला G20 तक का सफ़र राजनाथ सिंह के नेतृत्व में तय किया है। नम्रता पाठक जी ने राजनाथ सिंह जी व केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी,लोक कल्याणकारी कार्यों एवं योजनाओं के बारे में बताकर लखनऊ की उन्नति एवं विकास हेतु माननीय राजनाथ सिंह को 5 लाख से अधिक वोटों से विजयी बनाने की अपील की।
लखनऊ व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजू ने जनता से अपील की है कि 20 मई को अपने अपने घरों से निकलकर वोट अवश्य करे,यह हम सभी का अधिकार है और हमे इसमें पूरे जोश से हिस्सा लेना चाहिए। आपका एक वोट अगले 5 सालों तक रहने वाली सरकार का फ़ैसला करता है,एक वोट पूरी जनता की क़िस्मत बदल सकता है,बना सकता है। नुक्कड़ सभा में मुख्य रूप से रूपा देवी(मण्डल अध्यक्ष),सुनील वेश,विपिन दयाल,सलीम साधना जग्गी,विकास धानुक,संतोष अग्रवाल,रीता सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
टिप्पणियां