महापौर ने महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
महिला दिवस पर नगर निगम में विशेष सदन का आयोजन
लखनऊ। नगर निगम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवा को एक विशेष सदन का आयोजन किया गया। इस विशेष सदन का मुख्य उद्देश्य समाज और नगर निगम में महिलाओं के योगदान को पहचानना और उन्हें सम्मानित करना था।
इस अवसर पर नगर निगम के महापौर सुषमा खर्कवाल,नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, जिले की 40 महिला पार्षदगण, नगर निगम की महिला अधिकारीगण, महिला कर्मचारीगण, सफाई मित्र बहनें एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। इस दौरान माननीय महापौर जी ने कई महिला समाजसेविकाओं, महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।
विशेष सदन की अध्यक्षता करते हुए महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही हैं और नगर निगम के कार्यों में भी महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लखनऊ नगर निगम की सफाई व्यवस्था हो या प्रशासनिक कार्य, महिलाएं हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ी हैं और यह गर्व का विषय है।
टिप्पणियां