मलिहाबाद कसमंडी कलां विवादों में घिरा, प्रशासन से एएसआई जांच की मांग

राजस्व के अभिलेखों में दर्ज रिकॉर्ड को ही माना जाए सही

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

समाजवादी छात्र संघ के महासचिव मनोज पासवान ने की प्रेसवार्ता 

लखनऊशुक्रवार मलिहाबाद स्थित कसमंडी कलां लगातार विवादों के घेरो में आता जा रहा है। इसे लेकर समाजवादी छात्र सभा के महासचिव मनोज पासवान ने हजरतगंज स्थित डॉ भीम राव अम्बेडकर छात्रावास में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा है कि यह विवाद धार्मिक उन्माद को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से इस मामले में एएसआई जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि यह जांच न हो तो राजस्व अभिलेखों के आधार पर जिसके नाम संपत्ति दर्ज है,उसे यह सौंपा जाए।
 
बीते मंगलवार अखिल भारत हिंदू महासभा  के पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा काटा था। हिंदू महासभा के लोगों का कहना था कि यह मस्जिद नहीं, हिंदू नेता कंसा पासी का किला है। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा था कि लोगों के विरोध के बाद मौलाना जमील अहमद उर्फ जॉनी क्यों भाग गया? वहीं, बढ़ते तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यहां बकरीद की नमाज करने पर पाबंदी लगा दी थी।
 
पूरा मामला मलिहाबाद तहसील क्षेत्र के कसमंडी कला गांव में एक किले जैसे पुराना ढांचे से जुड़ा है। गांववालों के अनुसार, यहां करीब 4 साल पहले जमील अहमद उर्फ जॉनी नाम का मौलाना आया। उसने ढांचे के बगल में ही मस्जिद बना ली और मदरसा चलाने लगा। इतना ही नहीं, उसने किले वाले ढांचे का भी इस्तेमाल शुरू कर दिया। किला वाले ढांचे को लोग ऐतिहासिक कंसा पासी का किला बता रहे हैं। कंसा पासी के नाम पर ही गांव का नाम कसमंडी पड़ा था।
 
गांववालों के मुताबिक, मौलाना की गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो पासी समाज के लोगों ने उसका विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद मौलाना यहां से 21 मई को भाग गया। विवाद बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। अब समाजवादी छात्र सभा ने देश के आजादी के बाद तैयार किए गए राजस्व अभिलेखों के अनुसार ही निर्णय लेने की माँग की है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जहाँ हौसलों के आगे हार मान जाती हैं सीमाएँ: दिव्यांग विद्यार्थियों की सफलता का प्रेरक अध्याय

समाज अक्सर दिव्यांगता को किसी व्यक्ति की कमजोरी मान लेता है, जबकि वास्तविकता यह है कि दिव्यांगता शरीर में होती...
विचार मित्र 
जहाँ हौसलों के आगे हार मान जाती हैं सीमाएँ: दिव्यांग विद्यार्थियों की सफलता का प्रेरक अध्याय

संपादकीय: विरोध के बीच मुलाकात! व्हाइट हाउस में रणनीति

वार्ता को दोनों पक्षों ने बताया सकारात्मक और उत्पादक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री...
विचार मित्र 
संपादकीय: विरोध के बीच मुलाकात! व्हाइट हाउस में रणनीति

पद और टिकट पर उठते सवाल, क्या बदायूं में सपा फिर गुटबाज़ी की चुनौती से जूझ रही है?

   बदायूं। समाजवादी पार्टी में संगठनात्मक नियुक्तियों और चुनावी टिकटों को लेकर समय-समय पर असहमति और नाराज़गी की चर्चाएं होती रही...
उत्तर प्रदेश 
पद और टिकट पर उठते सवाल, क्या बदायूं में सपा फिर गुटबाज़ी की चुनौती से जूझ रही है?

मणिपुर: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार तस्करी से जुड़ी दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने 29 जुलाई को अलग-अलग अभियानों में अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल दो...
राष्ट्रीय 