जन शिक्षण संस्थान ने किया महिलाओं का सम्मान
लखनऊ। लखनऊ जन शिक्षण संस्थान (साक्षरता निकेतन) लखनऊ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें 05 सफल महिला अनुदेशिकाओं और महिला उद्यमी नियोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोनिका कुमार, सहायक जनरल मैनेजर, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने महिलाओं को घर के कामों के साथ-साथ विभिन्न कौशल विकास के अवसरों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सम्मानित होने वाली महिलाओं में मनीषा वर्मा, अनीता यादव, प्रियंका त्रिपाठी, प्रिया गुप्ता, एवं मीनाक्षी देवी पाल तथा राखी, सोनम सिंह, प्रभा कुमारी, सुषमा भारती एवं खुशबू मिश्रा शामिल हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।
टिप्पणियां