सड़क हादसे में घायल किसान, मौत

सड़क हादसे में घायल किसान, मौत

मलिहाबाद, लखनऊ। तीन दिन पूर्व बाइक से घर जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे किसान बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी  इलाज के दौरान मौत हो गयी।

रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम तरौना निवासी धर्मेन्द्र (38) शुक्रवार देर शाम रहीमाबाद मुख्य चौराहे गृहस्थी सामग्री लेकर अपने घर बाइक से जा रहा था। जैसे ही धर्मेन्द्र अपने गांव की ओर मुड़ सड़क पार करने लगा तभी अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाईक में टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उसी दिन बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। रविवार को ही पोस्टमार्टम होने के बाद देर शाम परिजनों ने उसके शव का अन्तिम संस्कार कर दिया। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी पुष्पा देवी, पुत्री गुडिया (15), आकांक्षा (13) पुत्र अनुराग (10) एक अन्य पुत्री अंकिता (5) है। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

भाजपा अध्यक्ष दिल्ली व मुख्यमंत्री रेखा  गुरुवायूरप्पन मंदिर के 36वें वार्षिक उत्सव में शामिल हुए भाजपा अध्यक्ष दिल्ली व मुख्यमंत्री रेखा  गुरुवायूरप्पन मंदिर के 36वें वार्षिक उत्सव में शामिल हुए
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सोमवार को उत्तरा गुरुवायूरप्पन मंदिर के 36वें...
13 मई के लिए इंडिगो ने जारी की यात्रा चेतावनी
आज केंद्रीयमंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ में 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सऊदी अरब की यात्रा पर
कानपुर में गंगा नहाने गए पांच दोस्तों में से दो डूब कर मौत, परिजनों में कोहराम
जालंधर और होशियारपुर में दिखे ड्रोन, दोनों को पुलिस-सेना ने मार गिराया
एयर इंडिया और इंडिगो की आज कई शहरों के लिए फ्लाइट रद्द