जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी को दी गयी भावभीनी विदाई

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ में एक वर्ष से अधिक समय तक जिलाधिकारी के पद पर रहने के बाद विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी को भावभीनी विदाई दी गई। वह अब मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के पद पर स्थानांतरित हुये है। इस अवसर पर जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों, उद्यमियों, व्यापारियों, राइजिंग प्रतापगढ़ सोसाइटी, पत्रकार बन्धुओं ने डीएम को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट किए। जिलाधिकारी ने जनपद प्रतापगढ़ में 18 जनवरी 2025 को जिले का कार्यभार संभाला था।

अपनी कार्यशैली से वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहे। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतापगढ़ की यादें उनके साथ हमेशा रहेंगी। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जो सहयोग प्राप्त हुआ, वह अत्यंत सराहनीय और उल्लेखनीय रहा है। उन्होने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से कीर्तिमान स्थापित किये जाते है, प्रशासन में आपका काम ही आपकी पहचान को दर्शाता है। हमेशा अपने उच्च अधिकारियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें और एक टीम के रूप में कार्य करते रहे।  उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए अपनी अलग पहचान रखने वाले इस जिले में काम करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। जिलाधिकारी ने अपने कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए समस्त अधिकारियों की प्रशंसा की और कहा कि ट्रांसफर सरकारी सेवा का एक हिस्सा है। अपने विदाई संबोधन में निवर्तमान जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी काफी भावुक नजर आए। उन्होंने सभी को शासन की मंशानुसार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सभी निर्देशों का पूर्ण निष्ठा से पालन किया गया, जिससे प्रशासनिक कार्यों में गति और पारदर्शिता बनी रही। उन्होंने इसे एक सक्षम अधिकारी के रूप में उनके भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत बताया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा ने डीएम के कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे जिले के विकास के लिए उनके विजन को आगे बढ़ाएंगे। इसी प्रकार अपर पुलिस अधीक्षक, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, सीओ, खण्ड विकास अधिकारी मंगरौरा सहित जनपद स्तरीय अधिकारियो व समाजसेवियों सहित ज्ञान प्रकाश शुक्ला, अतुल यादव, सन्तोष द्विवेदी आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। 

रानी दुर्गावती का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और पराक्रम का अमर प्रेरणास्रोत : संजय गुप्ता ये खबर भी पढ़े : रानी दुर्गावती का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और पराक्रम का अमर प्रेरणास्रोत : संजय गुप्ता

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी टैंकर से गैस...
उत्तर प्रदेश 
कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

तालाब में गिरे नीलगाय का सुरक्षित रेस्क्यू,वन विभाग की लापरवाही आई सामने

रामपुर/सैदनगर:थाना अजीमनगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बजावाला के पास उस समय हड़कंप मच गया,जब एक जंगली नीलगाय स्थानीय...