डॉग कैचिंग स्क्वायड टीम ने चलाया लाइसेंस चेकिंग अभियान

बगैर लाइसेंस डॉग पालने वालों का टीम ने काटा चालान

डॉग कैचिंग स्क्वायड टीम ने चलाया लाइसेंस चेकिंग अभियान

  • नगर निगम में पालतू श्वानों की संख्या दस हजार से अधिक
  • विदेशी श्वान का लाइसेंस शुल्क एक हजार रूपये
लखनऊ। राजधानी में नगर आयुक्त के आदेश पर नगर निगम की डॉग कैचिंग टीम ने शनिवार को डॉग लाइसेंस चेकिंग अभियान चलाया और बिना लाइसेंस के डॉग पालने वालों से शुल्क वसूल किया गया। 

नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह के आदेश पर अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविन्द राव के मार्गदर्शन पर नगर निगम पशु कल्याण विभाग द्वारा शनिवार 17 अगस्त को पेट डॉग लाइसेंस चेकिंग अभियान चलाया गया ।इस दौरान प्रवर्तन दल तथा डॉग कैचिंग स्क्वाड के साथ पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा द्धारा  जोन 8 आशियाना चौराहा, एलडीए कॉलोनी क्षेत्र में लाइसेंस चेकिंग अभियान चलाया गया। जहाॅं कई लोग बिना श्वान लाइसेंस के श्वान टहलाते हुए दिखाई  दिए। जिनसे में कुल बीस हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। साथ ही एक पग श्वान कों जब्त किया गया, जिनको जुर्माना देने के बाद छोड़ा गया,मौके पर 5 लोगों के डॉग लाइसेंस भी बनाये गए तथा लाइसेंस चेकिंग अभियान को चलता देख कई लोग अपने श्वान कों लेकर भागते दिखे तथा कई लोग ऐसे भी मिले जिनका लाइसेंस और वैक्सीनेशन कार्ड बना हुआ था। कई लोगों ने अपने श्वान को घर में बंद कर दिया और टीम से बहसबाज़ी भी करने लगे।
 
uu
 
ऐसे लोगों के खिलाफ नगर निगम ने नोटिस भेजी जायेगी जिसकी प्रतिलिपि सम्बंधित थाने में भेजी जाएगी। लाइसेंस ना  प्रस्तुत करने पर पांच हजार रूपये  प्रति श्वान तक जुर्माना का प्रावधान है, और लाइसेंस ना बनवाने की दशा में श्वान को जब्त भी किया जा सकता है। जहाँ वित्तीय वर्ष 2024-25 में अभी तक मात्र 2246 लाइसेंस बने हैँ जबकि बीते वित्तीय वर्ष 2023-24 में 5600 तथा 2022-23 में 8200 डॉग लाइसेंस बने थे ।
 
लखनऊ नगर निगम में पालतू श्वानों की संख्या  दस हजार से अधिक है। लाइसेंस श्वान को रेबीज टीकाकरण की पुष्टि के उपरांत तथा नगर निगम द्वारा श्वान नियंत्रण उपविधि 2003 पालन का शपथ पत्र देने के उपरांत ही नगर निगम द्वारा निर्मित किया जाता है। नगर निगम द्वारा वर्तमान में 200 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल तक 2 ही श्वान पालने की अनुमति दी जाती हैँ। विदेशी श्वान तथा उनके क्रॉस हुए का लाइसेंस शुल्क एक हजार रूपये तथा देसी श्वान के लिए लाइसेंस शुल्क दो सौ रूपये प्रति श्वान है। लाइसेंस पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय, लालबाग नगर निगम मुख्यालय से किसी भी कार्य दिवस में बनाए जा सकते हैँ।
Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां