सिलेंडर फटने से छत और दीवार गिरी
लखनऊ। बंथरा इलाके के शिवपुरा में रविवार सुबह खाना बनाते समय सिलेंडर फट गया। महिला ने भागकर किसी तरह अपने और अपने बच्चे की जान बचाई। हलांकि इस घटना से कोई जान हानि नहीं हुई है। पुलिस राहत कार्य में लग गई।
घटना अंबेडकर नगर के शिवपुरा की है। अजय गौतम की पत्नी सोनम (34) सुबह 7.30 बजे 5 किलो वाले सिलेंडर में खाना बना रही थी। सोनम के तीन छोटे बच्चे आंगन में खेल रहे थे। तभी अचानक सिलेंडर में आग लगी। सोनम आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुई। वह तुरंत अपने बच्चों को लेकर घर से बाहर भागी और मदद के लिए शोर मचाने लगी।
आसपास के लोग जब तक वहां पहुंचे इससे पहले ही सिलेंडर विस्फोट हो गया। धमाके से छत और दीवार गिर गई। आसपास के लोग दहशत में आ गए। वो घबराकर भागने लगे। पुराने मकान में हुए इस हादसे से काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि सोनम की सूझबूझ से कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर निरीक्षण किया।
टिप्पणियां