रायबरेली: बुद्धी लाल पासी को पुनः मिली भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

कांग्रेस ने दलित समाज को नहीं दिया सम्मान- दिनेश प्रताप सिंह

कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष को मिठाई खिलाकर दी बधाई

6fc33dc0-2858-4b6b-a84e-5de630769d6c35afd274-f009-42b0-988e-65a5c195c28e

07d54f8bb-1c85-4f66-8753-1afc2bcdbd4aरायबरेली। भारतीय जनता पार्टीएक बार फिर रायबरेली जिलाध्यक्ष के रूप में बुद्धिलाल पासी पर विश्वास जताते हुए प्रदेश संगठन द्वारा उन्हें जिलाध्यक्ष घोषित किया है। कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर दलित जिलाध्यक्ष देकर यह साबित कर दिया की प्रधानमंत्री का नारा सबका साथ सबका विकास  के अनुरूप देखा जा रहा है। खासकर कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में दलित जिलाध्यक्ष की नियुक्ति से यह संदेश दिया जा रहा है कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने बुद्धि लाल पासी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने यह भी कहा जनपद रायबरेली में अनुसूचित समाज (पासी) का वोट लेकर कांग्रेस राज करती रही, लेकिन जिला अध्यक्ष जैसे नीति निर्धारक पद पर कभी इस समाज को नियुक्त कर सम्मान नहीं दिया। अध्यक्ष के नाम की घोषणा होते ही भाजपा कार्यालय अटल भवन में कार्यकर्ताओं का हुजूम पहुंचा और अध्यक्ष को मिठाई खिलाकर बधाई दी।


 
 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां