डीएम की अध्यक्षता में गेहू खरीद की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
संत कबीर नगर,01 मई 2025(सू0वि0)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में गेहू खरीद की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) जय प्रकाश उपस्थित रहे।
बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि शासन द्वारा जनपद में गेहूॅ खरीद का लक्ष्य 24000 मी0टन निर्धारित किया गया है। रबी विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रू0 प्रति कु0 निर्धारित किया गया है। जनपद में कुल 48 क्रय केन्द्रों का अनुमोदन किया जा चुका है जिसमें से खाद्य विभाग के 22, पी0सी0एफ0 के 22, मण्डी समिति के 01 एवं भा0खा0नि0 के 03 क्रय केन्द्र अनुमोदित किया गया है। जनपद को आवंटित गेहूॅ खरीद लक्ष्य 24000 मी0टन के सापेक्ष दिनांक 30.04.2025 तक 2135.798 मी0टन (8.89 प्रतिशत) गेहूॅ खरीद हुई है। जनपद में खाद्य विभाग को निर्धारित लक्ष्य 11000 मी0टन के सापेक्ष 1713.10 मी0टन (15.57 प्रतिशत), पी0सी0एफ0 को निर्धारित लक्ष्य 11000 मी0टन के सापेक्ष 272.598 मी0टन (2.17 प्रतिशत) कृषि उत्पादन मण्डी समिति को निर्धारित लक्ष्य 500 मी0टन के सापेक्ष 133.95 मी0टन (26.79 प्रतिशत) एवं भारतीय खाद्य निगम को निर्धारित लक्ष्य 1500 मी0टन के सापेक्ष 16.15 मी0टन (1.07 प्रतिशत) खरीद की गयी है।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण करते हुए उसका भौतिक सत्यापन कराया जाये। उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बड़े कास्तकारों की सूची तैयार कराते हुए उनसे सम्पर्क कर गेहूॅ विक्रय हेतु प्रेरित करें। समस्त गेहूॅ क्रय केन्द्र प्रभारी किसान सम्पर्क रजिस्टर अवश्य बनाये एवं जिस भी किसान से सम्पर्क करे उसका सम्पूर्ण विवरण सम्पर्क रजिस्टर में अवश्य दर्ज किया जाये। प्रदेश में समस्त क्रय केन्द्र प्रातः 08 बजे से सांय 08 बजे तक खुले रखे जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। प्रतिदिन क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा क्रय केन्द्र पर पूर्वंहन 08 बजे से 09 बजे तक अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति ई-पॉप डिवाइस पर अवश्य दर्ज की जायेगी। क्रय केन्द्र प्रभारी मोबाइल क्रय केन्द्रों के माध्यम से गेहूॅ क्रय करना सुनिश्चित करें और जनपद की खरीद को बढ़ायें।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला खरीद अधिकारी को निर्देशित किया कि जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को गेहूॅ क्रय हेतु कुछ लक्ष्य निर्धारित कर दिया जाये, जिससे खरीद में अपेक्षित सुधार हो सके तथा ग्राम प्रधान, सेल्फ हेल्प ग्रुप (ैभ्ळ), ग्राम पंचायत अधिकारी/सचिव तथा राजस्व विभाग के कर्मचारी यथा लेखपाल, कृषि विभाग व मण्डी परिषद के कर्मचारी इत्यादि का सहयोग लेकर कृषकों को सरकारी क्रय केन्द्रों/मोबाइल क्रय केन्द्रों पर गेहूॅ बिक्री हेतु प्रेरित किया जाये।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी गेहूॅ क्रय केन्द्र प्रभारी अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार किसानों से सम्पर्क करते हुए तेजी से खरीद करना सुनिश्चित करे। जिससे जनपद के निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति हो सके।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दुबे, उप जिलाधिकारी धनघटा अरुण कुमार, उप जिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, अपर उप जिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) मेहदावल डॉ0 सुनील कुमार, डिप्टी आरएमओ कमलेश सिंह, एआर को-ऑपरेटिव अनूप मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, जिला मंडी सचिव शिवनिवास यादव सहित क्रय केंद्र प्रभारी आदि उपस्थित रहे।
टिप्पणियां