एंगल से बढ़ा विवाद, टाइगर सिक्यूरिटी फोर्स ने सरपंच प्रतिनिधि से की अभद्रता

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

चित्तौड़गढ़। जिले के श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल में तैनात टाइगर फोर्स के सुरक्षाकर्मियों का अभद्र व्यवहार थमने का नाम नहीं ले रहा। यात्रियों के साथ आए दिन दुर्व्यवहार के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब सुरक्षाकर्मी स्थानीय ग्रामीणों से भी मारपीट पर उतारू हो गए हैं।

ऐसा ही एक मामला शनिवार को सामने आया जिसमें सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि से धक्का मुक्की कर दी और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर सुरक्षाकर्मी को काबू किया।

एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला : फिजिकल में फेल होने वाला अभ्यर्थी एसओजी के शिकंजे में.... ये खबर भी पढ़े : एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला : फिजिकल में फेल होने वाला अभ्यर्थी एसओजी के शिकंजे में....

बाद में मामला पुलिस थाने तक पहुंचा। बाद में सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि ने व्यवस्थाओं में सुधार होने की बात पर रिपोर्ट नहीं दी। जानकारी के अनुसार शनिवार को सांवलियाजी के सरपंच प्रतिनिधि अभिषेक जैन मीरा सर्किल से अपने घर सांवलियाजी जा रहे थे।

राजस्थान में बदला मौसम, 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह गिरे ओले ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में बदला मौसम, 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह गिरे ओले

नंद निकेतन धर्मशाला के बाहर तैनात टाइगर सिक्यूरिटी फोर्स के सुरक्षाकर्मी भैरूसिंह ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। अभिषेक ने स्थानीय निवासी होने का हवाला देकर घर जाने की बात कही, तो सुरक्षाकर्मी अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट पर उतर आया।

कोटा: गूंज'कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी-मौजूदा शिक्षा प्रणाली रोजगार की गारंटी नहीं देती ये खबर भी पढ़े : कोटा: गूंज'कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी-मौजूदा शिक्षा प्रणाली रोजगार की गारंटी नहीं देती

इस घटना के बाद मौके पर कई ग्रामीण जमा हो गए और सुरक्षाकर्मी के व्यवहार का जम कर विरोध किया। सूचना पर मंडफिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। अभिषेक जैन ने एक बार तो थाने में रिपोर्ट भी दे दी।

इस पर पर पुलिस ने सुरक्षाकर्मी भैरूसिंह को थाने में बिठा दिया। इधर, मामले की जानकारी मिली तो कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा कस्बे में अनावश्यक लगी विभिन्न बैरिकेडिंग हटाने की मांग को लेकर विरोध जताया।

मामले को बढ़ता देख नायब तहसीलदार व मंदिर मंडल प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिव शंकर पारीक ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को जल्द सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। काफी देर तक पुलिस थाने में विवाद को लेकर समझाईश का दौर चलता रहा।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से टाइगर सिक्यूरिटी फोर्स के सुरक्षाकर्मियों के यात्रियों से अभद्रता के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। लेकिन अब स्थानीय लोगों के साथ भी दुर्व्यवहार के मामले बढ़ रहे हैं।

इस संबंध में मंडफिया थानाधिकारी रविंद्र सेन बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्ष को थाने पर बुलाया गया। मंदिर मंडल के प्रशासनिक अधिकारी भी थाने पर आ गए थे।

आपसी रजामंदी के बाद पुलिस थाने में कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। सरपंच प्रतिनिधि की ओर से दी गई रिपोर्ट वापस ली गई। आपसी समझाईश के बाद विवाद खत्म हो गया।

जानकारी में सामने आया कि मंदिर प्रशासन की और से पुराने आईटीआई कॉलेज और कबूतर खाने के बीच मात्र छह फीट ऊंची लोहे की एंगल लगा कर भारी वाहन रोकने का प्रयास किया। लेकिन मुख्य मार्ग होने से मध्यम ऊंचाई के वाहन भी निकलते हैं।

शनिवार शाम को एक पिकअप में लोहे की एंगल फंस कर टेडी हो गई थी, जिसे सही किया जा रहा था। इसके लिए रास्ता काफी आगे से बेरीकेट्स लगा कर रोक दिया।

इस पर सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि ने अपने घर की और (पुराने मंदिर मार्ग) जाने का प्रयास की तो गार्ड ने अभद्रता कर दी और जाने से रोक दिया। परिचय देने के बाद भी रास्ता नहीं दिया, जबकि उस रास्ते पर जाना ही नहीं था, जहां एंगल सही करने का कार्य चल रहा था।

गांवों में भी आक्रोश इस बात को लेकर था कि मंदिर प्रशासन अनावश्यक परेशान करने जैसा निर्णय कर है। रात को भी ग्रामीणों के विरोध के कारण ही टूटे एंगल को पुनः नहीं लगा कर हटा दिया।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ईरान ने एक बार फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज कर दिया बंद 

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज। :ईरान की संयुक्त मिलिट्री कमांड ने शनिवार को कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद कर...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान ने एक बार फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज कर दिया बंद 

आज का राशिफल 21 जून 2026 : आज का दिन एक नई ऊर्जा लेकर आया है

मेष दिन ऊर्जावान रहेगा। रुके हुए कार्य फिर से गति पकड़ेंगे। करियर और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं।...
धर्म-आध्यात्म 
 आज का राशिफल 21 जून 2026 : आज का दिन एक नई ऊर्जा लेकर आया है

आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी

आगरा  । शुक्रवार से आगरा में शुरू हुए ब्रिक्स देशों के दो दिवसीय सेमिनार/ सम्मेलन के अंतर्गत आज दूसरे दिन...
कारोबार  उत्तर प्रदेश 
 आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी

एटीएस ने संदिग्ध आतंकियों को कोर्ट में पेश किया, नईम और शाकिर को भेजा जेल

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आतकंवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने संदिग्ध आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले में...
मध्य प्रदेश 
एटीएस ने संदिग्ध आतंकियों को कोर्ट में पेश किया, नईम और शाकिर को भेजा जेल

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल एवं मुख्यमंत्री ने पित्रेश्वर हनुमान धाम में की पूजा-अर्चना

इंदौर । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री...
मध्य प्रदेश 
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल एवं मुख्यमंत्री ने पित्रेश्वर हनुमान धाम में की पूजा-अर्चना

उत्तर प्रदेश

आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी

आगरा  । शुक्रवार से आगरा में शुरू हुए ब्रिक्स देशों के दो दिवसीय सेमिनार/ सम्मेलन के अंतर्गत आज दूसरे दिन...
कारोबार  उत्तर प्रदेश 
 आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी

ग्राम चौपाल में मंडलायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

कौशाम्बी। जिले में मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को विकास खंड मंझनपुर के ग्राम सैदनपुर में ग्राम चौपाल आयोजित...
उत्तर प्रदेश 
ग्राम चौपाल में मंडलायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

निर्माण कार्यों में देरी पर मंडलायुक्त नाराज, श्रमिक बढ़ाकर समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के दिए निर्देश

कौशाम्बी। जिले में मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने शनिवार को नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अंतर्गत धाता रोड पर निर्माणाधीन...
उत्तर प्रदेश 
निर्माण कार्यों में देरी पर मंडलायुक्त नाराज, श्रमिक बढ़ाकर समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के दिए निर्देश

प्रभारी मंत्री के निर्देशों के अनुपालन की मंडलायुक्त ने की समीक्षा, सड़क सुरक्षा और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

कौशाम्बी। जिले में मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने शनिवार को उदयन सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा पिछली...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री के निर्देशों के अनुपालन की मंडलायुक्त ने की समीक्षा, सड़क सुरक्षा और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश