प्रभारी मंत्री के निर्देशों के अनुपालन की मंडलायुक्त ने की समीक्षा, सड़क सुरक्षा और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260620-WA0045

कौशाम्बी। जिले में मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने शनिवार को उदयन सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा पिछली जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विकास परियोजनाओं, सड़क सुरक्षा, अतिक्रमण हटाने तथा निर्माण कार्यों की प्रगति का बिंदुवार आकलन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने नगर पालिका परिषद भरवारी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की स्थापना संबंधी कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम (नगरीय) को परियोजना में तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

कैंसर संस्थान में हुआ एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर  ये खबर भी पढ़े : कैंसर संस्थान में हुआ एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

राम वनगमन मार्ग पर पड़ने वाले सकाड़ा चौराहा और रसूलपुर गिरसा क्षेत्र में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से संपूर्ण मार्ग का सर्वेक्षण कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक उपाय, जैसे संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित की जाएं, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।बैठक में पश्चिम शरीरा स्थित खेल मैदान को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में मंडलायुक्त ने अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सरसवा में निर्माणाधीन अतिथि गृह के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

स्वाद और समृद्धि का प्रतीक आम महोत्सव 3 जुलाई से   ये खबर भी पढ़े : स्वाद और समृद्धि का प्रतीक आम महोत्सव 3 जुलाई से 

भरवारी में रेलवे अंडरपास निर्माण के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि रेलवे विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने की संभावना है। वहीं पश्चिम शरीरा से कटरी घाट संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के प्रकरण पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड दयाशंकर ने बताया कि परियोजना का प्राक्कलन तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है।मंडलायुक्त ने सभी विभागों को जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 वर्तमान समय में योग को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करने में भारत के पीएम मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका:आचार्य प्रमोद कृष्णम्  ये खबर भी पढ़े :  वर्तमान समय में योग को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करने में भारत के पीएम मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका:आचार्य प्रमोद कृष्णम्

बैठक में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी

आगरा  । शुक्रवार से आगरा में शुरू हुए ब्रिक्स देशों के दो दिवसीय सेमिनार/ सम्मेलन के अंतर्गत आज दूसरे दिन...
कारोबार  उत्तर प्रदेश 
 आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी

एटीएस ने संदिग्ध आतंकियों को कोर्ट में पेश किया, नईम और शाकिर को भेजा जेल

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आतकंवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने संदिग्ध आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले में...
मध्य प्रदेश 
एटीएस ने संदिग्ध आतंकियों को कोर्ट में पेश किया, नईम और शाकिर को भेजा जेल

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल एवं मुख्यमंत्री ने पित्रेश्वर हनुमान धाम में की पूजा-अर्चना

इंदौर । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री...
मध्य प्रदेश 
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल एवं मुख्यमंत्री ने पित्रेश्वर हनुमान धाम में की पूजा-अर्चना

ग्राम चौपाल में मंडलायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

कौशाम्बी। जिले में मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को विकास खंड मंझनपुर के ग्राम सैदनपुर में ग्राम चौपाल आयोजित...
उत्तर प्रदेश 
ग्राम चौपाल में मंडलायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

निर्माण कार्यों में देरी पर मंडलायुक्त नाराज, श्रमिक बढ़ाकर समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के दिए निर्देश

कौशाम्बी। जिले में मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने शनिवार को नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अंतर्गत धाता रोड पर निर्माणाधीन...
उत्तर प्रदेश 
निर्माण कार्यों में देरी पर मंडलायुक्त नाराज, श्रमिक बढ़ाकर समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश

आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी

आगरा  । शुक्रवार से आगरा में शुरू हुए ब्रिक्स देशों के दो दिवसीय सेमिनार/ सम्मेलन के अंतर्गत आज दूसरे दिन...
कारोबार  उत्तर प्रदेश 
 आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी

ग्राम चौपाल में मंडलायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

कौशाम्बी। जिले में मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को विकास खंड मंझनपुर के ग्राम सैदनपुर में ग्राम चौपाल आयोजित...
उत्तर प्रदेश 
ग्राम चौपाल में मंडलायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

निर्माण कार्यों में देरी पर मंडलायुक्त नाराज, श्रमिक बढ़ाकर समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के दिए निर्देश

कौशाम्बी। जिले में मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने शनिवार को नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अंतर्गत धाता रोड पर निर्माणाधीन...
उत्तर प्रदेश 
निर्माण कार्यों में देरी पर मंडलायुक्त नाराज, श्रमिक बढ़ाकर समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के दिए निर्देश

प्रभारी मंत्री के निर्देशों के अनुपालन की मंडलायुक्त ने की समीक्षा, सड़क सुरक्षा और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

कौशाम्बी। जिले में मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने शनिवार को उदयन सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा पिछली...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री के निर्देशों के अनुपालन की मंडलायुक्त ने की समीक्षा, सड़क सुरक्षा और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश