पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन, प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत
बागपत। बागपत जनपद के खैला गांव में शनिवार को एक युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, खैला गांव निवासी राहुल ने करीब सात साल पहले हरिद्वार में 25 वर्षीय मनीषा से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले दो वर्षों से मनीषा बंगलूरू में किसी अन्य व्यक्ति के साथ रह रही थी। पति का आरोप है कि वह पहले बेटे को अपने साथ ले गई थी और अब बेटी को लेने गांव आई थी।
शनिवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान राहुल ने फरसे से मनीषा की गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित मौके से भागा नहीं, बल्कि खुद पुलिस को फोन कर वारदात की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चांदीनगर थाना प्रभारी अतर सिंह कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टतया जांच में पाया गया है कि पति अपनी पत्नी के गलत रिश्तों को पहचान गया था जिसको लेकर विवाद हुआ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
