नेपाल में भारी बारिश से उफनाई मेची नदी, सीमावर्ती गांवों पर मंडराया कटाव का खतरा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

किशनगंज। नेपाल के तराई एवं पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर भारत-नेपाल सीमा पर बहने वाली मेची नदी में देखने को मिल रहा है।नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के साथ-साथ सीमावर्ती इलाकों में कटाव भी गंभीर रूप धारण करता जा रहा है। इससे ठाकुरगंज प्रखंड के कई गांवों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार मेची नदी लगातार भारतीय भूभाग का कटाव कर रही है और कई स्थानों पर नदी आबादी वाले क्षेत्रों के बेहद करीब पहुंच गई है।

कुछ गांवों में नदी और बस्ती के बीच की दूरी महज 100 से 200 मीटर रह गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कटाव की यही रफ्तार जारी रही तो भातगांव पंचायत के बक्सरभिट्ठा, ठिकाटोली, लकड़ी डिपो, थारोधाधनी, नीमुगुड़ी, पासवान टोला, आदिवासी टोला और नगराडूबा सहित कई गांवों के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

सपा के बहकावे में नहीं आयोगी जनता : रालोद ये खबर भी पढ़े : सपा के बहकावे में नहीं आयोगी जनता : रालोद

मेची नदी के बढ़ते जलस्तर ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। ग्रामीणों के अनुसार करीब 100 एकड़ से अधिक उपजाऊ कृषि भूमि कटाव की जद में है। नदी किनारे बड़े पैमाने पर चाय, धान और केला की खेती होती है। किसानों को आशंका है कि यदि समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो उनकी फसलें नदी में समा सकती हैं, जिससे सैकड़ों परिवारों की आजीविका प्रभावित होगी। कटाव का असर सीमा सुरक्षा व्यवस्था पर भी पड़ने लगा है।

ग्रामीणों ने बताया कि 41वीं वाहिनी एसएसबी के बक्सरभिट्ठा, नीमुगुड़ी और नगराडूबा बीओपी भी खतरे की जद में हैं। पिछले वर्ष भारत-नेपाल सीमा को चिह्नित करने वाला एक सीमा स्तंभ कटाव के कारण नदी में बह गया था, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नेपाल की ओर कराए गए कटावरोधी कार्यों के कारण नदी का दबाव भारतीय क्षेत्र की तरफ बढ़ गया है। इससे नदी की धारा में बदलाव आया है और भारतीय भूभाग में कटाव तेज हो गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू कराने तथा स्थायी समाधान निकालने की मांग की है, ताकि सीमावर्ती गांवों, कृषि भूमि और सीमा सुरक्षा चौकियों को सुरक्षित रखा जा सके।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सूरत में ग्रीन एनर्जी की नई पहल, इको स्पार्क का उद्घाटन

सूरत। सूरत के पांडेसरा क्षेत्र में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई। एरेनक्यू लिथियम आयरन...
राष्ट्रीय  गुजरात 
सूरत में ग्रीन एनर्जी की नई पहल, इको स्पार्क का उद्घाटन

उप मुख्यमंत्री हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र

रायपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रविवार काे कबीरधाम जिले के नगर पालिका परिषद कवर्धा अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना...
छत्तीसगढ़ 
उप मुख्यमंत्री हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र

लापता युवक का खेत में मिला शव, हत्या की जांच शुरू

बक्सर। इटाढ़ी गांव के नेटुआ वीर बाबा के समीप पूर बधार में रविवार को एक युवक का शव मिलने से...
बिहार 
लापता युवक का खेत में मिला शव, हत्या की जांच शुरू

खेलते-खेलते काल के गाल में समाए तीन सगे मासूम भाई....

पूर्णिया। कुल्लाखास पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित आलमनगर में घर के पास खेल रहे तीन सगे मासूम भाइयों की पानी...
बिहार 
खेलते-खेलते काल के गाल में समाए तीन सगे मासूम भाई....

मार्केट कैप में बड़ा उलटफेर, SBI और रिलायंस को हुआ फायदा

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट...
कारोबार 
मार्केट कैप में बड़ा उलटफेर, SBI और रिलायंस को हुआ फायदा

उत्तर प्रदेश

सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

लखनऊ। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक...
उत्तर प्रदेश 
सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

लखनऊ। फिजियोथेरेपी अकादमी केजीएमयू के तत्वावधान में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग में एक दिवसीय...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस आयोजनों की श्रृंखला में जयहिंद वार्ता केन्द्र में पब्लिक डिबेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पहले...
उत्तर प्रदेश 
स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा

केजीएमयू :पल्मोनरी हाइपरटेंशन के निदान और मैनेजमेंट पर हुई चर्चा

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के पल्मोनरी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग की ओर से पल्मोनरी हाइपरटेंशन पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस'...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू :पल्मोनरी हाइपरटेंशन के निदान और मैनेजमेंट पर हुई चर्चा