कंटेनर से गायब हुए सैकड़ों मोबाइल मामले में एसआईटी को मिली बड़ी कामयाबी

806 चोरी हुए मोबाइल और अन्य समानों के साथ गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अररिया। अररिया जिला पुलिस ने नोएडा से असम के लिए चले कंटेनर ट्रक से सैकड़ों की संख्या में चोरी हुए मोबाइल मामले का खुलासा कर लिया है।एसपी जितेन्द्र कुमार द्वारा गठित एसआईटी ने अंतर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार सदस्यों में दो उत्तरप्रदेश के मथुरा,एक नई दिल्ली सहादरा और एक हरियाणा के सदर नूँह का रहने वाला है।वहीं पुलिस ने इनके पास से रीयलमी के 489,ओप्पो के 317,मोबाइल चोरी में प्रयुक्त थार गाड़ी संख्या एचआर26जीएफ/4822, सियाज गाड़ी संख्या यूपी85 एएक्स 9819,एक लैपटॉप और सीपी प्लस डीवीआर बरामद किया है।जानकारी शनिवार शाम एसपी जितेन्द्र कुमार ने दी।

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे  ये खबर भी पढ़े : छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

एसपी ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि अररिया कांड संख्या 314/26 दिनांक 09 जून 2026 धारा 316(2),316(5),318(4),3(5) बीएनएस में उनके द्वारा एक एसआईटी का गठन किया गया था।

एसआईटी लगातार इस मामले के उद्भेदन में लगी थी।जिस क्रम में दो स्पेशल टीम पलवल भी गई थी।उन्होंने बताया कि दिल्ली, हरियाणा और उत्तरप्रदेश में एक संगठित गिरोह काम करता है, जो कंटेनर से जा रही गाड़ियों से मोबाइल और एसेसरीज चोरी की घटना को अंजाम देता रहा है।इसी क्रम में 7 जून की रात्रि को कंटेनर संख्या केए 02 एजे 1157 को अररिया जीरो माइल में खड़ी कर चालक और खलासी गायब हो गया था।

मामले में गठित एसआईटी ने हरियाणा के नूंह सदर थाना क्षेत्र के सुडाका के अनवर उर्फ अनवारुल पिता अली मोहम्मद,नई दिल्ली के शहादरा के लक्ष्मीनगर किशनकुंज हाउस नंबर 70 थर्ड फ्लोर के दीपक गुप्ता पिता उमेश गुप्ता, उत्तरप्रदेश के मथुरा मछली मंडी भरतपुर गेट के रहने वाले शाहिल पिता शकील और कोशिकला ग्याशगंज कामिल उर्फ किम्मी पिता नासिर को गिरफ्तार किया।एसपी ने बताया कि गिरोह में उत्तरप्रदेश, नई दिल्ली और हरियाणा के सदस्यों का संगठित गिरोह है,जिसका नाम अनुसंधान में प्राप्त हुआ है।सभी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी 21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में ग्वालियर राज्य साइबर जोन पुलिस...
मध्य प्रदेश 
 पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 के तीसरे दिन शुक्रवार को केंद्रीय संस्कृति और...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार काे राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'हमारा प्रदेश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़...
मध्य प्रदेश 
विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

काठमांडू। नेपाल के नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं को उठाते हुए शुक्रवार को संसद में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी)...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर