आज का राशिफल 21 जून 2026 : आज का दिन एक नई ऊर्जा लेकर आया है
मेष
दिन ऊर्जावान रहेगा। रुके हुए कार्य फिर से गति पकड़ेंगे। करियर और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं।
वृषभ
दिन काफी आरामदायक और फलदायी रहेगा। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। परिवार के साथ सुकून के पल बिताएंगे।
मिथुन
मानसिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे। दोपहर के बाद स्थिति और बेहतर होगी। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें और व्यर्थ के खर्चों से बचें।
कर्क
दिन आपके लिए खास है। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
सिंह
आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
कन्या
दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। किसी भी भावुक निर्णय से बचें। दोपहर के बाद आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला
आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। आर्थिक और पारिवारिक मामलों में किसी भी बड़े फैसले से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक
किस्मत मेहरबान रहेगी। कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहेंगे और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। दोपहर के बाद आर्थिक लाभ के योग हैं।
धनु
जिम्मेदार लोगों से मुलाकात होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन अपनी वाणी पर संयम रखें।
मकर
करियर में तरक्की और नई पहचान मिलने के योग हैं। व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें। लेन-देन में पूरी सजगता बरतें।
कुंभ
व्यापार में लाभ के बेहतरीन योग हैं। आज आप अपनी बड़ी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें।
मीन
सपने सच होते दिखेंगे। वरिष्ठ लोगों और अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में नई ताजगी आएगी।
पं सुभाषपाण्डेय
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
