उप चुनाव : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शुक्रवार से धुआंधार चुनावी दौरे

 उप चुनाव : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शुक्रवार से धुआंधार चुनावी दौरे

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश की जिम्मेदारी के साथ ही उप चुनाव पर लगातार निगाहें बनाए हुए हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा धुआंधार चुनावी दौरों की शुरूआत करते हुए शुक्रवार को देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में तथा शनिवार को झुंझुनूं व खींवसर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसी तरह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लगातार पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद कर फीडबैक ले रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के उपचुनावों में सारी सीटें जीत रही हैं। इसी बौखलाहट में कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के नेता अनर्गल एवं असंसदीय भाषाओं का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस से सतर्क रहे, क्योंकि कांग्रेस हमेशा की तरह और झूठ और अफवाह के सहारे सभी हथकंडे अपनाने पर उतारू है। शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस के भ्रामक प्रचार का हमारी सरकार के विकास कार्यों से मुंहतोड़ जवाब दें। उन्होंने कहा कि पिछले 10 महीने के कार्यकाल में हमारी सरकार द्वारा किए गए विकास के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाए। हमने सबका साथ-सबका विकास की भावना के साथ बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में विकास के काम करवाये हैं। इन विकास कार्यों के पत्रको को घर-घर तक पहुंचाए।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज इस्लामाबाद में  मुल्क की पुलिस के खिलाफ विरोध रैली के आयोजन की घोषणा  आज इस्लामाबाद में  मुल्क की पुलिस के खिलाफ विरोध रैली के आयोजन की घोषणा 
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की संघीय राजधानी इस्लामाबाद की कानूनी बिरादरी ने आज मुल्क की पुलिस के खिलाफ विरोध रैली के आयोजन...
पति-पत्नी और तीन बेटियों की जल कर मौत
8 मई तक देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान और बरसात का पूर्वानुमान
आज मंडला जिले में मुख्यमंत्री आदि उत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल 
रूस से मिला इग्ला-एस मिसाइल, सेना की क्षमता में इजाफा
मौसम: चार मरे, आज भी कई इलाकों में बारिश, चलेंगी हवाएं
इमारत में लगी आग, जूता कारोबारी, पत्नी, तीन बेटियों समेत छह की जलकर मौत