नाबालिग से दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने पर आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने पर आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। नवी मुंबई पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म करने, उसे गर्भवती करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 23 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोपरखैरणे थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस (Police) ने शुक्रवार को आरोपी को मुंबई के गोवंडी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 305 (नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने), 376(2)(एन) (बार-बार दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 17 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर दोस्ती की और यह जानते हुए भी कि वह नाबालिग है उसके साथ बार-बार दुष्कर्म (rape) download (13)किया और उसे गर्भवती किया। उन्होंने बताया कि परेशान होकर लड़की ने 28 नवंबर को अपने घर में फांसी लगा ली। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags: rape

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

   मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज कौशाम्बी विकास की ओर अग्रसर- सोनकर  मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज कौशाम्बी विकास की ओर अग्रसर- सोनकर
    कौशाम्बी। जिले में प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर
पिता की नौकरी मिलते ही बेटे ने मां को घर से निकाला
कर्जा और दूसरी जेल में शिफ्ट होने के लिए दी थी उप मुख्यमंत्री को मारने की धमकी
पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर
प्रभास की शादी की खबरों पर लगा विराम, टीम ने बताई सच्चाई
दुकान में घुसकर अपराधियों ने दुकानदार का काटा गला, गंभीर
तीन दिन चले विकास मेले में आयुर्वेद विधा से 516एवं होमियोपैथी विधा से 465 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर किया गया उपचार