श्योपुरः भात मांगने जा रहे श्रद्धालुओं से भारी ट्रैक्टर- ट्रॉली पलटी, चार महिलाओं की मौत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम खुशियां उसे समय मातम में बदल गई, जब शादी में भात मांगन जा रहे एक ट्रैक्टर पलटने से चार महिलाओं की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर में भर्ती कराया गया है। हादसे मैं गंभीर रूप से घायल हुए छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम को गुर्जर समाज के महिला पुरुष ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर घूघस से झारबड़ौदा भात मांगने जा रहे थे, तभी खितरपाल एमएस रोड इंडेन गैस एजेंसी के पास तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गए, जिससे ट्रॉली में सवार चार महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद जहां विवाह की खुशियां मातम में बदल गई, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल निर्मित हो गया है। घटनाक्रम की सूचना मिलने के बाद पूर्व वनमंत्री रामनिवास रावत, एसडीएम अभिषेक मिश्रा और टीआई राजन गुर्जर सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मरीजों को कर के लिए अस्पताल भर्ती करने में मदद की।

ट्विशा शर्मा माैत मामला : दिल्ली एम्स की टीम कर रही दोबारा पोस्टमॉर्टम, भारी पुलिस बल तैनात ये खबर भी पढ़े : ट्विशा शर्मा माैत मामला : दिल्ली एम्स की टीम कर रही दोबारा पोस्टमॉर्टम, भारी पुलिस बल तैनात

सड़क हादसे में इन्होंने गवाई जान

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से जिन चार महिलाओं की मौत हुई है उनमें सरोज पत्नी मगन गुर्जर निवासी घूघस, सुनैना पत्नी कला गुर्जर निवासी घूघस, सीमा पत्नी कालू गुर्जर निवासी घूघस और गीता पत्नी घनश्याम गुर्जर के नाम शामिल है।ट्रैक्टर ट्राली पलटने से जहां चार महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई वही इस हाथ से में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में उर्मिला पत्नी सुरेश, गिरिराज, गुड्डी पत्नी शंकर, हेमा पत्नी विजय सिंह, अनीता पत्नी अजवा, कमलेश पत्नी रूपा, सोनम पत्नी कुलदीप, उषा पत्नी सतीश, पूर्ति, कृष्णा, कांता सहित अन्य शामिल है।

रीवा: डंपर के नीचे आने से सुपरवाइजर की मौत, परिजनों ने जांच और मुआवजे की मांग ये खबर भी पढ़े : रीवा: डंपर के नीचे आने से सुपरवाइजर की मौत, परिजनों ने जांच और मुआवजे की मांग

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर की तेज रफ्तार और असंतुलन को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। सभी घायलों का उपचार जारी है। ट्रैक्टर में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी सवार थे।सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री रामनिवास रावत मौके पर पहुंच गए उन्होंने मृतक परिवारों को ढाढस बंधाने के साथ ही सभी घायलों के परिवार को 10-10 हजार की आर्थिक मदद मुहैया कराई है।

जन शिकायतों पर कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अनियमितताएं मिलने पर शराब दुकान का लाइसेंस निरस्त ये खबर भी पढ़े : जन शिकायतों पर कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अनियमितताएं मिलने पर शराब दुकान का लाइसेंस निरस्त

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सुरक्षा कटौती के विरोध में लालू-राबड़ी का बड़ा कदम, जवानों को लौटाया वापस

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव तथा उनकी पत्नी और बिहार विधान...
राष्ट्रीय  बिहार 
सुरक्षा कटौती के विरोध में लालू-राबड़ी का बड़ा कदम, जवानों को लौटाया वापस

पटना: खान सर की टली गिरफ्तारी , समर्थक छात्रों ने रातभर डाला डेरा...

बिहार: बिहार के पटना में पुलिस मशहूर शिक्षक खान सर उर्फ फैजल खान को अरेस्ट नहीं कर पाई. जैसे ही...
बिहार 
पटना: खान सर की टली गिरफ्तारी , समर्थक छात्रों ने रातभर डाला डेरा...

ताजिकिस्तान से हारी भारतीय फुटबॉल टीम, लगातार तीसरे अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में मिली हार

नई दिल्ली।भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को शुक्रवार रात तुर्सुनज़ोडा के टालको एरिना में खेले गए अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबले में...
खेल 
ताजिकिस्तान से हारी भारतीय फुटबॉल टीम, लगातार तीसरे अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में मिली हार

यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, बारिश की राहत होगी खत्म, कई जिलों में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से आंधी, तेज हवाओं और हल्की बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, बारिश की राहत होगी खत्म, कई जिलों में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

महात्मा ज्योतिवा राव फुले सेवा समिति के संयोजक को मिली जान से मारने की धमकी ,थाने में करायी रिपोर्ट दर्ज

फिरोजाबाद, महात्मा ज्योतिवा राव फुले सेवा समिति के संयोजक एवं समाजसेवी डॉ राधेश्याम कुशवाह ने थाना उत्तर में शिकायत दर्ज...
उत्तर प्रदेश 

कानपुर: कोचिंग संचालक की हत्या का खुलासा, बुर्के ने खोली आरोपी दोस्त की पोल

कानपुर: यूपी के कानपुर में 31 मई की रात कोचिंग संचालक प्रकाश चंद्र गुप्ता की हत्या कर दी गई. पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: कोचिंग संचालक की हत्या का खुलासा, बुर्के ने खोली आरोपी दोस्त की पोल

फर्जी मीट एक्सपोर्ट सर्टिफिकेट जारी करने का आरोप, पशु चिकित्सा संघ ने अपर मुख्य सचिव से की एफआईआर की मांग

उन्नाव। उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ ने पशुपालन विभाग में मीट एक्सपोर्ट सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया को लेकर गंभीर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी मीट एक्सपोर्ट सर्टिफिकेट जारी करने का आरोप, पशु चिकित्सा संघ ने अपर मुख्य सचिव से की एफआईआर की मांग