विवाद ने लिया खूनी रूप ,रिटायर्ड जवान ने ससुर-दामाद को मारी गोली, एक की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के पटरी रोड इलाके में बुधवार सुबह पुरानी रंजिश ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।

सरकारी जमीन पर रेत डंप करने को लेकर चल रहे विवाद में बीएसएफ के रिटायर्ड जवान विष्णु दुबे और उसके साथियों ने ससुर-दामाद पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

 तिनसुकिया: बस और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर में व्यक्ति की मौके पर ही मौत ये खबर भी पढ़े :  तिनसुकिया: बस और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर में व्यक्ति की मौके पर ही मौत

घटना में दामाद महेंद्र उर्फ भोला गुर्जर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि ससुर सत्यभान गुर्जर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।

पुलिस के मुताबिक घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। भोला गुर्जर अपने ससुर सत्यभान गुर्जर के साथ पटरी रोड से गुजर रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।

इससे पहले कि दोनों कुछ समझ पाते, आरोपियों ने कट्टों और पिस्तौल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 15 से 20 राउंड गोलियां चलाई गईं। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

गोलियां लगते ही दोनों व्यक्ति सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद दोनों घायलों को तत्काल जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण भोला गुर्जर (26 वर्ष) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं सत्यभान गुर्जर के शरीर में फंसी गोलियों को निकालने के लिए ऑपरेशन किया जा रहा है। उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच सरकारी भूमि पर रेत डंप करने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह भी इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी।

पुलिस का मानना है कि इसी रंजिश के चलते हमले की साजिश रची गई। पीड़ित पक्ष और स्थानीय लोगों ने मुख्य आरोपी के रूप में रिटायर्ड बीएसएफ जवान विष्णु दुबे और उसके साथियों के नाम पुलिस को बताए हैं। घटना के बाद पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

अस्पताल से लेकर इलाके तक तनाव
घटना के बाद मृतक भोला गुर्जर के परिजनों और गुर्जर समाज में भारी आक्रोश फैल गया। अस्पताल परिसर से लेकर महाराजपुरा पटरी रोड तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

हालात को देखते हुए पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। क्विक रिस्पॉन्स फोर्स सहित कई थानों की पुलिस मौके पर निगरानी कर रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

आरोपियों की तलाश में चार टीमें गठित
एडिशनल एसपी सुमन सिंह गुर्जर ने बताया कि रेत के विवाद पर विष्णु दुबे ने अपने साथियों के साथ गोलियां चलाई हैं, इसमें भोला गुर्जर नामक युवक की मौत हो गई है जबकि सत्यभान गुर्जर अस्पताल में भर्ती है।

आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है उनकी तलाश में पुलिस पार्टियाँ रवाना की गई हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुख्य आरोपी विष्णु दुबे और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें बनाई गई हैं।

मुरार, भिंड और मुरैना सहित संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शोर-शराबे से नाराज सांसद हनुमान बेनीवाल ने माइक फेंककर छोड़ा मंच

आरएलपी कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए चूरू। नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) प्रमुख हनुमान बेनीवाल देर...
राजस्थान 
शोर-शराबे से नाराज सांसद हनुमान बेनीवाल ने माइक फेंककर छोड़ा मंच

तेजस्वी यादव ने बाबा हरिहरनाथ के दर्शन कर किया जलाभिषेक

मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे सारण। सोनपुर पवित्र सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर सोनपुर...
बिहार 
तेजस्वी यादव ने बाबा हरिहरनाथ के दर्शन कर किया जलाभिषेक

सारण में राशन कार्ड बनवाने को उमड़ी भीड़, लक्ष्य से अधिक आवेदन

राशन कार्ड निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीमए  सारण। जिले में राशन कार्ड निर्माण के लिए विशेष अभियान पूरी...
बिहार 
सारण में राशन कार्ड बनवाने को उमड़ी भीड़, लक्ष्य से अधिक आवेदन

मंदिर दर्शन कर लौट रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, हादसे में मौत

मां-बेटी की मौत, पति गंभीर घायल बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा-रूपईडीहा मार्ग पर सोमवार सुबह हुए भीषण...
उत्तर प्रदेश 
मंदिर दर्शन कर लौट रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, हादसे में मौत

कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे वाहन में करंट उतरने से दो की मौत

हाईटेंशन लाइन की चपेट में डीजे के आने से हुआ हादसा सीतापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर में सावन मास...

गोरखपुर सिटी बस सेवा ठप, कंडक्टरों की हड़ताल से यात्री परेशान

गोरखपुर। मानक से कम वेतन भुगतान और अन्य मांगों को लेकर सोमवार सुबह से गोरखपुर की सिटी बस सेवा पूरी...
उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर सिटी बस सेवा ठप, कंडक्टरों की हड़ताल से यात्री परेशान

सरकार के उजाले के दावों पर बिजली संकट का अंधेरा भारी, दो महीने से नहीं बदला बिजली का पोल

जैतीपुर/शाहजहांपुर। विकासखंड जैतीपुर के ग्राम रामपुर में बिजली संकट से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। ग्रामीणों के अनुसार,...
उत्तर प्रदेश 
सरकार के उजाले के दावों पर बिजली संकट का अंधेरा भारी, दो महीने से नहीं बदला बिजली का पोल