पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले को पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अर्पित की श्रद्धांजलि
On
भाेपाल । देश की पहली महिला शिक्षक, समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की आज साेमवार काे पुण्यतिथि है। उन्होंने महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने में अहम भूमिका निभाई और भारत में महिला शिक्षा की अगुआ बनीं। सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ. माेहन यादव ने उन्हें याद कर विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा देश की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारक, श्रद्धेय सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। बालिका विद्यालय की स्थापना के साथ ही महिलाओं के अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्र सदैव आपका कृतज्ञ रहेगा।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 May 2025 12:16:43
कराची। पड़ोसी भारत के साथ बढ़ते सैन्य टकराव के कारण पाकिस्तान ने मुल्क के तीन प्रमुख बंदरगाहों कराची, कासिम और...
टिप्पणियां