मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्म पुरस्कार के लिए चयनित मप्र की विभूतियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्म पुरस्कार के लिए चयनित मप्र की विभूतियों को दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2024 के पद्म पुरस्कारों में पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित मध्य प्रदेश की चार विभूतियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि भगवती लाल राजपुरोहित, ओम प्रकाश शर्मा, सत्येंद्र सिंह लोहिया और कालूराम बामनिया ने अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यकर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इन सभी चयनित विभूतियां की उपलब्धियों पर मध्य प्रदेश वासियों को गर्व है। उल्लेखनीय है कि भगवती लाल राजपुरोहित को मालवी संस्कृति और साहित्य पर पुस्तकों ,विशेष रूप से नाटकों के लेखन के लिए, ओम प्रकाश शर्मा को पारंपरिक माच गायन शैली को रंगमंच से जोड़कर शानदार प्रस्तुतियों के लिए, कालूराम बामनिया को कबीर गायन के क्षेत्र में एवं दिव्यांग प्रतिभा सत्येंद्र सिंह लोहिया को तैराकी के क्षेत्र में विशेष प्रदर्शन के लिए पद्मश्री के लिए चयनित किया गया है। ओम प्रकाश शर्मा और भगवती लाल राजपुरोहित उज्जैन, कालूराम बामनिया, देवास और सत्येंद्र लोहिया भिंड जिले से हैं।


Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

राजगढ़ः कांग्रेस विधायक और पुलिस के बीच तीखी बहस, विधायक बोले मुझे गोली मार दो राजगढ़ः कांग्रेस विधायक और पुलिस के बीच तीखी बहस, विधायक बोले मुझे गोली मार दो
राजगढ़। ब्यावरा के राजगढ़ बाइपास पर मंगलवार दोपहर कांग्रेस के तराना विधायक महेश परमार और पुलिस के बीच तीखी बहस...
कांवड़ से पहले प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, होटल-ढाबों पर छापा, 20 सिलेंडर जब्त
पति ने पत्नी पर किया टांगी से हमला, जांच में जुटी पुलिस
सीएम धामी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा
कब्रिस्तान में अनाधिकृत खुदाई करने के आरोप में ठेकेदार और जेसीबी चालक गिरफ्तार
ट्रेन से कटकर पिता की मौत, बेटी घायल
जन्मदिन पार्टी में डीजे बजाने से रोका तो पुलिस से भिड़े, एक युवक की मौत