बच्चों को एलर्जी के लिए दिए जाने वाले कफ सिरप की बिक्री पर लगी रोक

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अल्मॉन्ट सिरप में भी मिला जहरीला केमिकल, जिससे छिंदवाड़ा में गई थी 25 से ज्यादा बच्चों की जान
जबलपुर/भोपाल। मध्य प्रदेश में बच्चों को एलर्जी में दिए जाने वाले अल्मॉन्ट किड सिरप की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। मंगलवार को राज्य सरकार ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है।

दरअसल, इस सिरप में भी जहरीला इंडस्ट्रियल केमिकल (खराब एथलीन ग्लायकॉल) मिला है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से गाड़ियों के कूलेंट में किया जाता है। कोल्ड्रिफ कफ सिरप में भी यही जहरीला कैमिकल मौजूद था, जिसके सेवन के बाद मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में किडनी फेल होने से 25 से ज्यादा मासूमों की जान चली गई थी।

मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोलर दिनेश श्रीवास्तव ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि अल्मॉन्ट किड सिरप में जहरीला केमिकल मिलने के बाद तेलंगाना सरकार ने इसे अपने राज्य में बैन कर दिया और अन्य राज्यों को भी इसकी जानकारी भेजी है।

सड़क हादसे के बाद दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प, आरोपी घरों में ताले लगाकर फरार ये खबर भी पढ़े : सड़क हादसे के बाद दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प, आरोपी घरों में ताले लगाकर फरार

तेलंगाना से नोटिस सभी राज्यों के पास शनिवार को आ गया था। इसके बाद इसे आगे बढ़ाते हुए हमने राज्य के हर जिले में मौजूद ड्रग इंस्पेक्टर को जानकारी भेजी है। साथ ही संबंधित सिरप को सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूरे राज्य में यह प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने अल्मॉन्ट किड सिरप को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए स्टाक और बिक्री पर रोक लगा दी है। जबलपुर में भी ड्रग इंस्पेक्टर ने सभी मेडिकल दुकान संचालकों को निर्देश दिए हैं कि अगर कहीं पर इस सिरप को रखा है, तो उसे जमा कर दें।

राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार, महेश केवट आज भरेंगे नामांकन ये खबर भी पढ़े : राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार, महेश केवट आज भरेंगे नामांकन

हालांकि ड्रग इंस्पेक्टर का कहना है कि अभी तक जिले में स्टाक होने की जानकारी नहीं मिली है। गौरतलब है कुछ माह पहले मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप कांड देशभर की सुर्खियों में छाया हुआ था। यहां कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन के बाद किडनी फेल होने से 25 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी।

इंदौर: पॉश बंगले में एसी ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, तीन घायल ये खबर भी पढ़े : इंदौर: पॉश बंगले में एसी ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, तीन घायल

इस दौरान राज्य सरकार ने कोल्ड्रिफ कफ सिरप की जांच कराई थी, जिसमें केमिकल डायएथिलीन ग्लाइकॉल पाए जाने की पुष्टि हुई थी। अब वही जहरीला केमिकल बच्चों को एलर्जी में दिए जाने वाले अल्मॉन्ट किड सिरप में मिला है।

तेलंगाना औषधि नियंत्रण प्रशासन ने बच्चों को दी जाने वाली अल्मॉन्ट-किड सिरप पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। विभाग ने इस संबंध में अर्जेंट एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि इस सिरप में इथाइलीन ग्लाइकॉल नामक अत्यंत जहरीला रसायन पाया गया है।

यह कार्रवाई केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन से प्राप्त लैब रिपोर्ट के आधार पर की गई है। तेलंगाना सरकार की रिपोर्ट में यह भी पुष्टि हुई है कि बिहार स्थित कंपनी ‘ट्रिडस रेमेडीज’ द्वारा निर्मित बैच नंबर एएल-24002 की यह दवा मिलावटी और जानलेवा है।

यह सिरप आमतौर पर बच्चों में एलर्जी, फीवर और अस्थमा के इलाज के लिए डॉक्टरों द्वारा लिखी जाती है। मामला सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के सभी जिलों का खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग भी अलर्ट मोड पर है।

दवा के विक्रय पर रोक लगाने के लिए दवा विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, संबंधित दवा का कोई स्टॉक फिलहाल किसी के पास नहीं मिला है। जबलपुर केमिस्ट एवं ड्रग एसोसिएशन के पूर्व सचिव चंद्रेश जैन ने बताया कि अल्मॉन्ट सिरप का बैच नंबर एएल-24002, जिसे प्रतिबंधित किया गया है, जबलपुर के किसी भी मेडिकल स्टोर या आसपास के जिलों में फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

उन्होंने बताया कि एडवाइजरी जारी की गई है कि यदि किसी दुकान पर यह सिरप मौजूद हो, तो उसे तुरंत सरेंडर कर दिया जाए।  ड्रग इंस्पेक्टर देवेंद्र जैन ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से निर्देश मिले हैं कि जिले की हर मेडिकल शॉप पर जांच की जाए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं अल्मॉन्ट सिरप की बिक्री नहीं हो रही है। साथ ही डीलरों से भी जानकारी जुटाई जा रही है कि यदि एएल-24002 बैच का सिरप स्टॉक में हो, तो उसे तुरंत अलग कर लिया जाए।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गोमतीनगर विस्तार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धोखाधड़ी के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

लखनऊ। थाना गोमतीनगर विस्तार पुलिस टीम ने धोखाधड़ी के गंभीर मामले में वांछित एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश 
गोमतीनगर विस्तार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धोखाधड़ी के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

सुशान्त गोल्फ सिटी में बर्थडे पार्टी के दौरान फायरिंग का खुलासा, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार, वाहन सीज

लखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ के थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने की घटना...
उत्तर प्रदेश 
सुशान्त गोल्फ सिटी में बर्थडे पार्टी के दौरान फायरिंग का खुलासा, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार, वाहन सीज

लखनऊ: कैसरबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ई-रिक्शा चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

लखनऊ। थाना कैसरबाग पुलिस टीम ने ई-रिक्शा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश 
  लखनऊ: कैसरबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ई-रिक्शा चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

 भारतीय टीम ने पहला वनडे मैच 7 विकेट से अपने नाम किया

धर्मशाला : भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत काफी धमाकेदार तरीके से करते...
खेल 
 भारतीय टीम ने पहला वनडे मैच 7 विकेट से अपने नाम किया

गोसाईंगंज में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। थाना गोसाईंगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर...