दुल्हन शादी के 4 महीने बाद ही प्रेमी के साथ साइकिल से भागी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

जोधपुर: राजस्थान के बनाड़ थाना क्षेत्र में एक कथित "लुटेरी दुल्हन" का मामला सामने आया है। चार माह पहले झारखंड से विवाह कर घर लाई गई महिला अचानक घर से गायब हो गई। पति का आरोप है कि महिला घर से नकदी और आभूषण लेकर अपने प्रेमी के साथ साइकिल पर बैठकर फरार हो गई। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?
30 वर्षीय पीड़ित अमराराम सेन  पुत्र नारायणराम सेन, मूल निवासी पांचला गांव, तहसील तिवरी, हाल निवासी सारण नगर, जोधपुर ने बनाड़ थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका विवाह करीब चार महीने पहले एक दलाल के माध्यम से झारखंड निवासी 20 वर्षीय गुंजन सिंह से हुआ था। विवाह के लिए उसने लगभग डेढ़ लाख रुपये खर्च किए थे। विवाह के बाद महिला उसके साथ जोधपुर में रह रही थी।

पैसे के लिए मां ने बेच दिया अपने जिगर के टुकड़ों को ये खबर भी पढ़े : पैसे के लिए मां ने बेच दिया अपने जिगर के टुकड़ों को

अमराराम के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 5:20 बजे उसकी पत्नी बिना बताए घर से निकल गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। घर की जांच करने पर कुछ नकदी और चांदी के आभूषण भी गायब मिले। पीड़ित ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें महिला घर के पास खड़े एक व्यक्ति की ओर दौड़ते हुए जाती दिखाई दी। फुटेज में वह उस व्यक्ति की साइकिल पर बैठकर वहां से निकलती नजर आई।

ममेरी बहनों को हुआ एक-दूसरे से प्यार, रचाई शादी ये खबर भी पढ़े : ममेरी बहनों को हुआ एक-दूसरे से प्यार, रचाई शादी

अमराराम ने पुलिस को बताया कि उसे अपने पड़ोस में रहने वाले एक नेपाली युवक पर संदेह है। उसके अनुसार, घटना से एक रात पहले एक अज्ञात व्यक्ति उस युवक के पास आया था और घटना के बाद से वह युवक भी दिखाई नहीं दे रहा है। बनाड़ थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर महिला एवं संदिग्ध युवक की तलाश कर रही है।

 एक सास द्वारा दामाद के साथ शादी का मामला चर्चा में ये खबर भी पढ़े :  एक सास द्वारा दामाद के साथ शादी का मामला चर्चा में

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके के लोग भी हैरानी जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि शादी के बाद प्रेमी के साथ भागना गलत है। अगर किसी और से प्रेम था तो शादी ही नहीं करनी चाहिए थी। इस तरह से तो पति का जीवन बर्बाद हो गया और समाज में भी बदनामी हो गई। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के खिलाफ एआईपीईएफ का बड़ा ऐलान, देशव्यापी आंदोलन और “लाइटनिंग स्ट्राइक” की चेतावनी

लखनऊ। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल, 2025 का कड़ा विरोध करते हुए इसे सार्वजनिक बिजली...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के खिलाफ एआईपीईएफ का बड़ा ऐलान, देशव्यापी आंदोलन और “लाइटनिंग स्ट्राइक” की चेतावनी

 गमले में आसानी से ताजी अदरक उगाने का ये तरीका

अदरक  : बारिश के मौसम में गरमा-गरम अदरक वाली चाय का मजा ही कुछ और होता है. लेकिन बाजार की...
खेती-बाड़ी 
 गमले में आसानी से ताजी अदरक उगाने का ये तरीका

मड़ियांव पुलिस ने 25 हजार के इनामी नकली नोट गिरोह के शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस टीम ने नकली करेंसी के जरिए बाजार में धोखाधड़ी करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी...
उत्तर प्रदेश 
मड़ियांव पुलिस ने 25 हजार के इनामी नकली नोट गिरोह के शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कानपुर में साइबर वॉरियर्स, नया कोर्स शुरू

कानपुर: देश में हाल ही में नीट परीक्षा पेपर लीक और CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में गड़बड़ियों के बाद...
शिक्षा-रोजगार 
कानपुर में साइबर वॉरियर्स, नया कोर्स शुरू

मड़ियांव पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस टीम ने नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए...
उत्तर प्रदेश 
मड़ियांव पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के खिलाफ एआईपीईएफ का बड़ा ऐलान, देशव्यापी आंदोलन और “लाइटनिंग स्ट्राइक” की चेतावनी

लखनऊ। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल, 2025 का कड़ा विरोध करते हुए इसे सार्वजनिक बिजली...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के खिलाफ एआईपीईएफ का बड़ा ऐलान, देशव्यापी आंदोलन और “लाइटनिंग स्ट्राइक” की चेतावनी

मड़ियांव पुलिस ने 25 हजार के इनामी नकली नोट गिरोह के शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस टीम ने नकली करेंसी के जरिए बाजार में धोखाधड़ी करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी...
उत्तर प्रदेश 
मड़ियांव पुलिस ने 25 हजार के इनामी नकली नोट गिरोह के शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मड़ियांव पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस टीम ने नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए...
उत्तर प्रदेश 
मड़ियांव पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

सैरपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष पेश

लखनऊ। थाना सैरपुर पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर एक वांछित वारंटी अभियुक्त को...
उत्तर प्रदेश 
सैरपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष पेश