पैसे के लिए मां ने बेच दिया अपने जिगर के टुकड़ों को

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

चंद्रपुर: पैसों के लालच में अपने ही कलेजे के टुकड़ों का सौदा करने वाली एक बेरहम महिला ने अपनी दो मासूम संतानों को चार लाख रुपये में बेचने के बाद अपनी ही 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के नवजात शिशु को भी बेचने की साजिश रच डाली। हालांकि रामनगर पुलिस की सतर्कता से इस सनसनीखेज मानव तस्करी रैकेट का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने बच्चों को बेचने वाली मां और बच्चों को खरीदने वाली दो महिलाओं सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मुख्य आरोपी अभी भी फरार

प्रोस्टेट कैंसर को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी ये खबर भी पढ़े : प्रोस्टेट कैंसर को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी

पुलिस ने बेचे गए दोनों मासूम बच्चों को संरक्षण हेतु अनाथालय भेज दिया है। इस पूरे मामले का मुख्य सूत्रधार अजय फुलझेले फिलहाल फरार बताया जा रहा है। इसकी पुलिस तलाश कर रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी निरोधक कानून (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला के पति की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसकी पहचान अजय फुलझेले से हुई। फिर दोनों  लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इसी दौरान अजय की नजर उसकी नाबालिग लड़की पर पड़ी और उसने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की गर्भवती हो गई। बदनामी के भय से अजय और आरोपी महिला ने उसकी नाबालिग बेटी को प्रसूति के लिए नागपुर मेडिकल कॉलेज लेकर गए। अस्पताल प्रशासन को गुमराह करने के लिए उन्होंने यह झूठी कहानी गढ़ी कि "बाढ़ की स्थिति में उनके सभी दस्तावेज बह गए"। लड़की की उम्र 20 वर्ष बताई परंतु मेडिकल जांच के दौरान डॉक्टरों को लड़की की उम्र संदिग्ध लगी। इसके बाद उन्होंने तत्काल नागपुर के अजनी पुलिस को सूचना दी।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

अजनी पुलिस ने मामले में 'जीरो एफआईआर' दर्ज कर प्रकरण चंद्रपुर पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में चंद्रपुर के रामनगर पुलिस ने पीड़ित नाबालिग का विस्तृत बयान दर्ज किया। पूछताछ के दौरान पुलिस को संदेह हुआ कि मामला केवल यौन उत्पीड़न तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे मानव तस्करी का बड़ा नेटवर्क भी सक्रिय हो सकता है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। महिला ने कबूल किया कि वह पहले ही अपने दो बच्चों को दो-दो लाख रुपये में बेच चुकी है। इतना ही नहीं तो नाबालिग बेटी से जन्मे नवजात शिशु को भी बेचने की तैयारी चल रही थी। 

इस खुलासे के बाद पुलिस ने मानव तस्करी की धाराएं जोड़ते हुए कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस ने बच्चा खरीदने वाली एक महिला को तेलंगाना के कागजनगर से और दूसरी महिला को चंद्रपुर से गिरफ्तार किया। साथ ही दोनों बच्चों को शहर के अनाथालय में सुरक्षित रखा गया है। 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों तथा विद्यालयों की मेस एवं कैंटीनों में अमानक खाद्य...
मध्य प्रदेश 
 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

नई दिल्ली। पिछले 25 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका...
राष्ट्रीय 
मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर मंतर से हटाकर और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में शिफ्ट...
राष्ट्रीय 
25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...

बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) बहराइच के नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। भारत सरकार के सहयोग से खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद बहराइच में 22 जुलाई से...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी