सुशान्त गोल्फ सिटी में बर्थडे पार्टी के दौरान फायरिंग का खुलासा, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार, वाहन सीज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ के थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया है, जबकि मुख्य आरोपी सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) अपर्णा कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी)  अमित कुमार आनन्द के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) रल्लापल्ली वसंथ कुमार एवं सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज  ऋषभ यादव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

प्राथमिक विद्यालय खंजननगर ने कीर्तिमान रचकर लगाई हैट्रिक ये खबर भी पढ़े : प्राथमिक विद्यालय खंजननगर ने कीर्तिमान रचकर लगाई हैट्रिक

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार, 12/13 जून 2026 की रात्रि में डब्बू सिंह का जन्मदिन मनाने के लिए कुछ युवक वाहन संख्या UP32NR3546 (महिंद्रा XUV300) से जन्नत बार एंड रेस्टोरेंट पहुंचे थे। पार्टी के दौरान नशे की हालत में सौरभ सिंह चौहान और उसके साथी बार-बार डीजे कंसोल पर चढ़कर डांस करने लगे। बाउंसर द्वारा रोकने पर विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज शुरू हो गई।

लखनऊ में फर्जी जॉब कॉल सेंटर का भंडाफोड़: देशभर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में फर्जी जॉब कॉल सेंटर का भंडाफोड़: देशभर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार

स्थिति बिगड़ने पर बाउंसरों द्वारा सभी को क्लब से बाहर निकाल दिया गया। इसी दौरान बाहर गेट पर हाथापाई हो गई। आरोप है कि इसी बीच सौरभ सिंह चौहान अपनी काले रंग की स्कॉर्पियो से पहुंचा और असलहा निकालकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

लखनऊ में ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं पर पुलिस का बड़ा अभियान, 688 चालान, 18 वाहन सीज ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं पर पुलिस का बड़ा अभियान, 688 चालान, 18 वाहन सीज

मुकदमा दर्ज

वादी दिलीप कुमार पुत्र राम प्रकाश निवासी जगनपुर, थाना रुरा, जिला कानपुर देहात की तहरीर पर थाना सुशान्त गोल्फ सिटी में मु0अ0सं0-370/2026 के तहत धारा 191(2), 352, 315(2), 109(1), 351(3), 34 BNS के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस कार्रवाई

थाना प्रभारी निरीक्षक  राजीव रंजन उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से ही तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया। सभी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

अमन यादव, निवासी कासिमखेड़ा, थाना बिजनौर, लखनऊ (उम्र 20 वर्ष)
विनायक यादव, निवासी मीरानपुर पिनवट, थाना सरोजनी नगर, लखनऊ (उम्र 22 वर्ष)
सुधांशु यादव, निवासी कासिमखेड़ा, थाना बिजनौर, लखनऊ (उम्र 21 वर्ष)
घटना में प्रयुक्त वाहन महिंद्रा XUV300 (UP32NR3546) को सीज किया गया।

पूछताछ में खुलासा

गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि जन्मदिन पार्टी के दौरान नशे में डीजे कंसोल पर चढ़ने को लेकर विवाद हुआ था। बाउंसर द्वारा रोकने पर कहासुनी और मारपीट हुई। इसके बाद मुख्य आरोपी सौरभ सिंह चौहान ने स्कॉर्पियो से असलहा निकालकर फायरिंग कर दी।पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सौरभ सिंह चौहान सहित अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है और पूरे नेटवर्क की छानबीन की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

विश्व मंच पर मजबूत हुई भारत की सांस्कृतिक पहचान : विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। भारत की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक ज्ञान और सभ्यतागत मूल्यों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा...
राष्ट्रीय  राज्य 
विश्व मंच पर मजबूत हुई भारत की सांस्कृतिक पहचान : विदेश मंत्रालय

महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 65 रन से रौंदा

मैनचेस्टर। छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए दक्षिण...
खेल 
महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 65 रन से रौंदा

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के खिलाफ एआईपीईएफ का बड़ा ऐलान, देशव्यापी आंदोलन और “लाइटनिंग स्ट्राइक” की चेतावनी

लखनऊ। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल, 2025 का कड़ा विरोध करते हुए इसे सार्वजनिक बिजली...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के खिलाफ एआईपीईएफ का बड़ा ऐलान, देशव्यापी आंदोलन और “लाइटनिंग स्ट्राइक” की चेतावनी

 गमले में आसानी से ताजी अदरक उगाने का ये तरीका

अदरक  : बारिश के मौसम में गरमा-गरम अदरक वाली चाय का मजा ही कुछ और होता है. लेकिन बाजार की...
खेती-बाड़ी 
 गमले में आसानी से ताजी अदरक उगाने का ये तरीका

मड़ियांव पुलिस ने 25 हजार के इनामी नकली नोट गिरोह के शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस टीम ने नकली करेंसी के जरिए बाजार में धोखाधड़ी करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी...
उत्तर प्रदेश 
मड़ियांव पुलिस ने 25 हजार के इनामी नकली नोट गिरोह के शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के खिलाफ एआईपीईएफ का बड़ा ऐलान, देशव्यापी आंदोलन और “लाइटनिंग स्ट्राइक” की चेतावनी

लखनऊ। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल, 2025 का कड़ा विरोध करते हुए इसे सार्वजनिक बिजली...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के खिलाफ एआईपीईएफ का बड़ा ऐलान, देशव्यापी आंदोलन और “लाइटनिंग स्ट्राइक” की चेतावनी

मड़ियांव पुलिस ने 25 हजार के इनामी नकली नोट गिरोह के शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस टीम ने नकली करेंसी के जरिए बाजार में धोखाधड़ी करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी...
उत्तर प्रदेश 
मड़ियांव पुलिस ने 25 हजार के इनामी नकली नोट गिरोह के शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मड़ियांव पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस टीम ने नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए...
उत्तर प्रदेश 
मड़ियांव पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

सैरपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष पेश

लखनऊ। थाना सैरपुर पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर एक वांछित वारंटी अभियुक्त को...
उत्तर प्रदेश 
सैरपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष पेश