ओटीटीपर आई नई हॉरर 'द ममी' न करें मिस

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 नई हॉरर फिल्म : 'ऑब्सेशन' की सफलता के बाद भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी एक फिल्म जबरदस्त चर्चा में है, जो इसी साल रिलीज हुई है और आते ही छा गई। ओटीटी दर्शक अब ली क्रोनिन की 'द ममी' में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यह सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म अपने डरावने माहौल, सस्पेंस भरी कहानी और खौफनाक पलों से भरपूर है, जिससे यह हॉरर फिल्मों के शौकीनों के बीच एक पसंदीदा फिल्म बन गई है। इन दिनों डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 2 घंटे 15 मिनट की नई सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म तहलका मचा रही है, जिसकी कहानी बाकी डरावनी फिल्मों से काफी अलग और दिलचस्प है।

ओटीटी पर छाई नई हॉरर फिल्म
हम बात कर रहे हैं साल 2026 की सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर 'द ममी' की, जिसे घर में अकेले बैठकर देखने के बाद आपकी नींद उड़ जाएगी और आंखें बंद करने की हिम्मत नहीं कर पाएंगे। इसमें एक पत्रकार की युवा बेटी रेगिस्तान में अचानक गायब हो जाती है। आठ साल बाद, जब वह परिवार के पास लौटती है तो उन्हें गहरा सदमा लगता है, क्योंकि उनकी खुशी एक भयानक सपने में बदल जाती है।

शाहरुख खान की 'किंग' ने बटोरी सुर्खियां, 50 करोड़ रुपये में म्यूजिक राइट्स बेचने की तैयारी ये खबर भी पढ़े : शाहरुख खान की 'किंग' ने बटोरी सुर्खियां, 50 करोड़ रुपये में म्यूजिक राइट्स बेचने की तैयारी

'द ममी' की धांसू कहानी
साल 2026 की हॉरर फिल्म 'द ममी' पूरी तरह से काल्पनिक है। यह किसी भी सच्ची घटना पर आधारित नहीं है। ली क्रोनिन की 'द ममी' अप्रैल 2026 को रिलीज हुई थी। इस सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म की कहानी एक अमेरिकी परिवार की है, जिसकी बेटी केटी को एक शख्स अगवा कर लेता है। इस दौरान एक ताबूत में बंद रहने के दौरान केटी पर 'नस्मारानियन' नाम के एक प्राचीन राक्षस का साया पड़ जाता है, जो बहुत खतरनाक होता है। 

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं 'द ममी'?
2 घंटे 15 मिनट की सुपरनैचुरल हॉरर 'द ममी' का हर एक सीन डर, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। इस सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म में जैक रेनोर, लिया कोस्टा, मे कैलामावी, नताली ग्रेस और वेरोनिका फाल्कन हैं। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

सोनभद्र में छेड़खानी का आरोप लगाकर युवक का सिर मुंडवाया

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवती के छेड़खानी करने का आराेप...
उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र में छेड़खानी का आरोप लगाकर युवक का सिर मुंडवाया

तेजी से बदलती दुनिया में जो सीखेगा, वही जीतेगा: प्रधानमंत्री

युवाओं से जिज्ञासा बनाए रखने और नई चुनौतियों के समाधान खोजने का आह्वान समारोह में 3,000 से अधिक स्नातकों को...
राष्ट्रीय 
तेजी से बदलती दुनिया में जो सीखेगा, वही जीतेगा: प्रधानमंत्री

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार खड़े...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

गंगोत्री हाईवे पर बाल-बाल बचे कांवड़िए, गंगा में गिरने से बचा वाहन

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पापड़ गाड के पास शनिवार सुबह कांवड़ियों का पिकअप वाहन गंगा नदी में गिरने से...
उत्तराखंड 
गंगोत्री हाईवे पर बाल-बाल बचे कांवड़िए, गंगा में गिरने से बचा वाहन

उत्तर प्रदेश

सोनभद्र में छेड़खानी का आरोप लगाकर युवक का सिर मुंडवाया

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवती के छेड़खानी करने का आराेप...
उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र में छेड़खानी का आरोप लगाकर युवक का सिर मुंडवाया

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार खड़े...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

घटना के बाद दोनों बदमाश मोटरसाइकिल से फरार कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर शहर के साढ़ थाना क्षेत्र के...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला