हवा और बारिश से गिरा रांची का तापमान, मौसम हुआ सुहावना
On
रांची । राजधानी रांची सहित झारखंड के कई जिलों में गुरुवार की दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली। रांची और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे और गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश हुई। साथ ही 30-40 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से हवा चली।
मौसम के बदले इस मिजाज की वजह से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली और मौसम काफी सुहावना हो गया।
बारिश होने से रांची में तापमान में छह डिगी सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रांची में तापमान 33 डिग्री से गिरकर 27 डिग्री पहुंच गया। अन्य जिलों में भी यही स्थिति रही।
मौसम के इस बदले तेवर का बच्चों ने खूब लाभ उठाया और घर से बाहर निकलकर जमकर मस्ती की।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
03 May 2025 09:15:49
भाेपाल । आज यानी शनिवार काे विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस है। हर साल 3 मई को मनाया जाने वाला विश्व...
टिप्पणियां