अधिकांश जिलों में 19 और 20 को बारिश की सम्भावना

 अधिकांश जिलों में 19 और 20 को बारिश की सम्भावना

रांची। झारखंड के अधिकांश जिलों में 19 और 20 अप्रैल को बारिश होने की सम्भावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी। विभाग के अनुसार झारखंड के पश्चिमी जिलों को छोड़कर शेष जिलों के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की सम्भावना है। जिन जिलों में बारिश नहीं होगी। इनमें पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा शामिल है। इन जिलों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 18 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण पूर्वी जिलों और इससे सटे मध्यवर्ती जिलों में गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गुरुवार को रांची में मौसम साफ रहा। दोपहर में गर्मी का एहसास हुआ जबकि शाम में मौसम सुहावना रहा। रांची में तापमान 31.8, जमशेदपुर में 36.3, डालटेनगंज में 37.5 और बोकारो में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बैंक प्रमुखों के साथ हुई बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु दिए गए निर्देश बैंक प्रमुखों के साथ हुई बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु दिए गए निर्देश
न्यूज़ संत कबीर नगर, 02 मई 2025(सूचना विभाग)।* राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 10 मई 2025 को सुनिश्चित हुआ...
वाराणसी में पहलगाम हमले के विरोध में मौन आक्रोश रैली
जालौन में DM के औचक निरीक्षण में 48 कर्मचारी मिले अनुपस्थित
7 मसाला चक्कियों पर लगा ताला भारी शोर गुल की थी शिकायत
सुक्खू सरकार ने शिरगुल महाराज के दर्शन पर लगाया टैक्स, भड़की भाजपा
भारत विकास परिषद की नि:शुल्क अन्नपूर्णा रसोई सेवा के दो साल हुए पूरे
बेटी के विवाह में एफआरसीटी ने बढ़ाया हाथ, टीम ने किया भौतिक सत्यापन