प्रतिभावान लोगों का सम्मान करता रहेगा ब्राह्मण महासभा: के सी पाण्डेय
On
देवरिया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम भगवान की जयंती अधिवक्ता भवन कलेक्ट्रेट गोरखपुर में धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ के सी पांडेय ने कहा कि हमारा संगठन विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान करता रहेगा।
यह संगठन ब्राह्मण हितों की रक्षा के लिए निरन्तर कार्य कर रहा है। परशुराम हमारे आदर्श हैं। उनके पद चिन्हों लर चलने की जरूरत है। कार्यक्रम को शासकीय अधिवक्ता रत्नेश शुक्ला, देवरिया महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमन पांडेय सहित तमाम लोगों ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम में भजन गायक नन्दू मिश्रा,मनोज कुमार मिहिर, राकेश उपाध्याय, सूरज व्यास, पूर्णिमा पांडेय, पूनम दुबे, रश्मि त्रिपाठी, ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय आदि को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा महिलाओं को संगठन से जोड़ने व महिला उत्पीड़न रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए संगठन के गोरखपुर मण्डल के महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती गिरिजा त्रिपाठी निर्भीक को सम्मानित किया गया।अपने सम्मान से अभिभूत होकर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं शोषण नहीं बल्कि सम्मान की पात्र हैं।उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर समाज व राष्ट्र के विकास में महिलाओं की अति महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ एके शुक्ला एवं धन्यवाद ज्ञापन परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप पांडेय ने किया। इस दौरान निखिलकांत त्रिपाठी,मोहन त्रिपाठी, अंकित मिश्रा, एकता शुक्ला, लक्ष्मी नारायण शुक्ला आदि मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
03 Jul 2025 10:04:05
* बैठक करते डीएम एसपी व अन्य आगामी त्यौहारों/पर्वों पर साम्प्रदायिक सद्भाव, शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत
टिप्पणियां