यमुनानगर : डंपर-ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में मासूम की मौत

यमुनानगर : डंपर-ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में मासूम की मौत

यमुनानगर। नगर में चांदपुर पुल के नजदीक बुधवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर और लकड़ी से भरी टैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने भिड़ंत के बाद ट्रॉली से गिरी लकड़ियों में दब कर एक मासूम बच्चे मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्राॅली चालक को मामूली चोटें आईं है, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया।

गुलाब नगर निवासी रविन्द्र ने बुधवार को बताया कि वह अपने साले को टेंपो में बिठाने के लिए चांदपुर पुल के पास पहुंचे थे। उनके साथ उनका तीन वर्षीय बेटा रोहेल भी था। वह पुल की रेलिंग के किनारे खड़ा था। तभी तेज रफ्तार डंपर और लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। जिसके बाद ट्रॉली पर लदी लकड़ियां रोहेल के ऊपर गिर गईंए जिसके नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक को भी चोटें आईं।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस को साैंप दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर

लिया और डंपर जब्त कर लिया। मौके पर यातायात थाना प्रभारी कुशलपाल राणा ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अपस्ताल में भेज दिया। पुलिस ने घायल ट्रैक्टर ट्रॉली चालक काे अस्पताल पहुंचाया है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने कलमकारों को दी बधाई आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने कलमकारों को दी बधाई
भाेपाल । आज यानी शनिवार काे विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस है। हर साल 3 मई को मनाया जाने वाला विश्व...
एसटीएफ ने मादक पदार्थ तस्करों पर किया बड़ा प्रहार
आज राज्यपाल मंगुभाई पटेल ग्वालियर प्रवास पर
डेटा मसले पर ट्रंप प्रशासन जिला अदालत के आदेश के खिलाफ पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
आज उप मुख्‍यमंत्री राजेन्द्र शुक्‍ल जबलपुर प्रवास पर
आज विदिशा जिले को केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह  देंगे विकास कार्यों की सौगात
आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंदसौर में कृषि उद्योग समागम का करेंगे शुभारंभ