विकसित भारत संकल्प यात्रा से पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

अपर कलेक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा किया अवलोकन

विकसित भारत संकल्प यात्रा से पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

कोरबा/जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिले के ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की एलईडी वैन पहुंच रही है और प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, विश्वकर्मा योजना सहित सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से हितग्राही लाभान्वित हो रहे है। गुरुवार को अपर कलेक्टर एसपी वैद्य ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत धरदेई में पहुंचकर विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित किया गये कार्यक्रम का अवलोकन किया तथा कार्यक्रम में लगाये गये शिविरों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भारत को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प भी दिलाई। उन्होंने शिविर में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं लाभान्वित भी किये।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन आज जिले के जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत हरदी अमोदा, जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत बोकरामुड़ा, पहरिया, जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत धरदेई, पड़रिया, जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत संजयग्राम, परसापाली, अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पिपरदा एवं चंदनिया में पहुंचा और अधिकारियों-कर्मचारियों ने नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभन्वित किया जा रहा है।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 आज होगी नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृति योजना पर  एक दिवसीय कार्यशाला आज होगी नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृति योजना पर  एक दिवसीय कार्यशाला
भोपाल। प्रदेश में राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा आज (गुरुवार...
 वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से भारत अंडर-19 की शानदार जीत
कैबिनेट की बैठक आज, मकान के साथ दुकान बनाने के प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी
जान ले चुके साहूकार की कहानी... कितने वसूल चुका,​ फिर भी बाकी
जायसवाल और जडेजा की धमक से इंग्लैंड पर भारी भारत
फर्जी फैकल्टी, नकली छात्रों के सहारे मेडिकल कॉलेजों में खेल
अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुई भक्तों की टोली, पहला जत्था करेगा दर्शन