हत्यारोपित अयाज खान के अवैध मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर

हत्यारोपित अयाज खान के अवैध मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर

रायपुर। कवर्धा जिला प्रशासन एवं पुलिस ने लालपुर में हुए साधराम यादव हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित अयाज खान के अवैध मकान को बुलडोजर से ढहा दिया है। गुरुवार सुबह पुलिस बल के साथ नगरपालिका एवं जिला प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर कवर्धा के बीचपारा में स्थित हत्यारोपित अयाज खान के घर पहुंची और मकान पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि लालपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपित अयाज खान डकैती, दंगा और झंडा कांड का भी आरोपित रह चुका है। उस पर 9 केस दर्ज थे। उन्होंने कहा कि बाकी के 6 आरोपितों का भी मकान अवैध पाया जाता है तो उनके मकान भी ढहाए जाएंगे। कवर्धा सीटी कोतवाली अंतर्गत लालपुर नर्सरी के पास साधराम यादव 50 साल निवासी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना वाले दिन ही सभी 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मंडी में भारतीय सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा  मंडी में भारतीय सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा 
मंडी । आपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को लेकर भारतीय सेना के सम्मान में मंडी में तिरंगा यात्रा आयोजित की...
साक्षी को फोर्ब्स मैग्जीन की सूची में शामिल होने पर रांची के लोंगो ने दी बधाई
नैनीताल में 147वां वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का आयोजन
जिला मजिस्ट्रेट ने 05 गुण्डों को किया जिला बदर एवं 02 व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस को किया निरस्त
र्माणाधीन सिद्धबाबा जलाशय का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण
दर्दनाक सड़क हादसा,पिकअप की टक्कर से महिला की मौत
दुबई में खुला भारतीय विदेश व्यापार संस्थान का पहला विदेशी परिसर